जयपुर

राजस्थान में रातभर मचा बवाल, लोगों का फूटा गुस्सा, लगाई आग और कर डाली तोड़फोड़, देखें वीडियो..

राजस्थान में रात को दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ।

less than 1 minute read
Jul 30, 2024

जयपुर। धौलपुर जिले में रात को दो युवकों को टैंकर ने कुचल दिया। दोनों युवक बाइक लेकर जा रहे थे। तभी टैंकर ने उन्हें बुरी तरह से कुचल दिया और इसके बाद बेकाबू टैंकर एक घर में घुस गया। टैंकर आगरा से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सागरपाड़ा चेक पोस्ट के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जिसकी वजह से भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए।

गुस्साए ग्रामीणों ने परिवहन विभाग की अस्थाई चेक पोस्ट में आग लगा दी। इसके साथ ही चेक पोस्ट में तोड़फोड़ कर डाली। ग्रामीणों की ओर से आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग लोगों ने जाम कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। आज सुबह तक समझाइस के बाद मामला शांत हुआ।

बता दें कि सोमवार रात करीब 10 बजे ग्वालियर की ओर जाते एक तेज रफ्तार टैंकर ने सागरपाड़ा के रहने वाले दो युवक जगदीश (22) पुत्र हुकुम सिंह कोली और नहनो (22) पुत्र नत्थी कोली को कुचल दिया। बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर सड़क किनारे कॉलोनी के एक मकान में जा घुसा। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई।

दोनों युवक बाजार से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। हादसे में दोनों युवक की मौत होते ही स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। घटना से नाराज लोगों ने परिवहन विभाग की अस्थाई चेकपोस्ट में आग लगाते हुए वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी हालात तनावपूर्ण बने रहे। अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
30 Jul 2024 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर