जयपुर

Summer Vacation In Rajasthan : गर्मियों में राजस्थान की ये जगहें आपका मन मोह लेंगी

Places in Rajasthan for Summer Vacation : गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए राजस्थान की ये जगहें बेहद लोकप्रिय हैं।
3 min read
Apr 07, 2024
places_to_visit_in_rajasthan_in_summer_04.jpg

गर्मी का मौसम आ गया है। अब दिन बीतने के साथ तापमान भी बढ़ता जा रहा है। जल्द ही जून-जुलाई का महीना भी आ जाएगा। इस दौरान शहर में गर्मी गांवों की तुलना में अधिक भीषण होती है। एसी-कूलर जैसे तमाम संसाधन कुछ देर के लिए राहत तो देते हैं लेकिन सेहत को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में लोग वीकेंड और छुट्टियों के दौरान प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करते हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसे जगह के बारे में बताते हैं जो आमतौर पर गर्मियों में घूमने के लिए लोकप्रिय हैं। अगर आप राजस्थान आना चाहते हैं या राजस्थान के निवासी हैं तो छुट्टियां बिताने के लिए ये जगहें आपको पसंद आ सकती हैं।

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू को 'राजस्थान का कश्मीर' कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, जलवायु, हरी-भरी पहाड़ियां, झीलें और धार्मिक स्थलों के कारण हर साल लाखों पर्यटक यहां आकर्षित होते हैं। अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी माउंट आबू 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पिछले एक दशक में राजस्थान का यह हिल स्टेशन गर्मियों की छुट्टियों और हनीमून के लिए एक लोकप्रिय स्थल बनकर उभरा है। जून-जुलाई के महीनों में यहां का औसत तापमान 22-33 डिग्री के बीच रहता है।


उदयपुर को 'झीलों की नगरी' और ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’’ नाम दिया गया है। उदयपुर अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। 'प्रसिद्ध लेक पैलेस पिछौला झील' उदयपुर के सबसे सुंदर स्थलों में से एक है। इसकी खूबसूरती दुनियां भर में मशहूर है। नीली झीलों, अरावली की पहाड़ियों और हरे भरे जंगलों से घिरा उदयपुर शहर सैलानियों के बीच काफी प्रसिद्घ है। एशिया की दूसरी सबसे बड़ी, मानव निर्मित मीठे पानी की जयसमंद झील भी उदयपुर ज़िले में है। गर्मियों में यहां का तापमान आमतौर पर अन्य शहरों की तुलना में कम होता है।


रणथंभौर नेशनल पार्क राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर से लगभग 13.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अरावली और विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित, यह जंगली जानवरों को देखने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है, खासकर जब से उन्हें यहां काफी नजदीक से देखा जा सकता है। यह पार्क लगभग 400 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। गर्मियों में घूमने के लिए यह भी एक बेहतर विकल्प है।


अब जब आप राजस्थान आ गए हैं तो पिंक सिटी और राजस्थान की राजधानी जयपुर को कैसे मिस कर सकते हैं। वीकेंड पर आप यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच एक अलग अनुभव का आनंद ले सकते हैं। यहां देखने के लिए हवा महल, आमेर महल, जंतर मंतर और पिंक सिटी बाजार जैसे लोकप्रिय ऑप्शन के साथ कई ऐतिहासिक विरासत स्थल हैं।

Updated on:
07 Apr 2024 07:47 pm
Published on:
07 Apr 2024 07:37 pm