जयपुर

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की दूसरी सूची भी जल्द आएगी

7 जून तक आ सकती है दूसरी सूची
2 min read
Jun 03, 2018
Third Grade Teacher's Transfer In This Week
Third Grade Teacher's Transfer In This Week

जयपुर। प्रारंभिक शिक्षा के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पहली सूची जारी होने के बाद अब जल्द ही एक और सूची जारी होने की विभाग तैयारी कर रहा है। पहली सूची में तो सिर्फ कक्षा 1 से 8 के स्कूलों के ही तबादले हुए हैं। अब जो दूसरी सूची आनी है उसमें कक्षा 1 से 12 तक के माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में लगे शिक्षकों के तबादले होंगे। इनकी सूची भी 7 जून तक आ जाएगी। प्रदेशभर के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को एक बार फिर शिक्षा संकुल स्थित राजीव गांधी भवन में बुलाया है। अबकी बार माध्यमिक के जिला शिक्षा अधिकारी आए हैं। अब तबादलों की सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए संकुल में एक बार फिर अधिकारियों का कैंप शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही प्रारंभिक शिक्षा के 12 हजार 82 शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इनमें प्रबोधक भी शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत तृतीय श्रेणी की तबादला सूची का शिक्षकों को लंबे समय से इंतजार है। अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस सूची में भी 10 हजार के करीब तबादले होने की संभावना जताई जा रही है। शिक्षक तबादला सूची आने से परेशान भी नजर आ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि तबादला इच्छित स्थान पर होगा या नहीं इसे लेकर वे परेशान हैं। वहीं दूसरी एक शिक्षकों का एक वर्ग ऐसा भी है जिनकी कोई राजनीतिक पहुंच नहीं है। ऐसे में उन्हें यह चिंता सताए जा रही है कि कहीं उनका भी तबादला दूर न हो जाए।

तबादले खास के ही
मंत्रियों और विधायकों ने डिजायर तो सबकी दी है, लेकिन तबादले खास के ही हुए। ऐसा कोई एक मामला नहीं है। ऐसे बहुत से मामले हैं, जिनमें विधायक और मंत्री की डिजायर पर भी तबादले नहीं हुए। जानकारी के अनुसार जिनके नाम उन्होंने अपनी सूची में भेजे उनका ही तबादला हुआ है।

Published on:
03 Jun 2018 11:50 am