जयपुर

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जारी, पहली सूची में 12 हजार 82 शिक्षकों के हुए तबादले

जयपुर की 56 पेज की सूची में 968 शिक्षकों के हुए तबादले, दो चरणों में होंगे तबादले, पहले चरण में कक्षा 1 से 8 के स्कूलों के और दूसरे चरण में कक्षा 1 से 12 के स्कूलों में लगे शिक्षकों के होंगे तबादले

2 min read
Jun 01, 2018

जयपुर। बहुप्रतीक्षित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जारी हो गई। पहली सूची में 12 हजार 82 शिक्षकों के हुए तबादले हुए हैं। जल्द ही और भी सूचियां आएंगी। अभी सूचियों को साईट पर अपलोड करने का काम चल रहा है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्याम सिंह राजपुरोहित ने इसकी पुष्टि की है।
जून के प्रथम सप्ताह में हो जाएंगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले
7 जून तक सभी तृतीय श्रेणी शिक्षकों की सूचियां जा जाएंगी। इसे लेकर शिक्षकों में बड़ा उत्साह है। पूर्व में सूचियों पर हस्ताक्षर किसके होंगे, इसे लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन अब उसका समाधान हो गया। सूचियों पर प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के शासन उप सचिव संजय कुमार ने हस्ताक्षर किए हैं। जयपुर जिले की 56 पेज की सूची में 968 शिक्षकों के नाम हैं।
गौरतलब है कि चुनावी वर्ष में सरकार ने करीब 17 साल बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों से बैन हटाया है और प्रतिबंधित जिले से दूसरे जिले से दूसरे जिलों में जाने के लिए भी स्वीकृति दी है।

करीब 60 हजार शिक्षकों ने मनचाहा स्थान पर जाने के लिए आवेदन किया है। इसमें आॅनलाइन, आॅफलाइन और व्यक्तिगत तीनों ही तरह के आवेदन शामिल हैं। शिक्षक तबादलों के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

दो चरणों में होंगे तबादले
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण में प्रारंभिक शिक्षा के लगे शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा में लगे शिक्षकों के तबादले दूसरे चरण में होंगे। सभी तबादले जून के प्रथम सप्ताह में हो जाएंगे। मंत्री ने बताया कि पहले परीक्षाएं चल रही थी, फिर परिणाम आना था, जिसकी वजह से इन तबादलों में विलंब हुआ है।

ऊपर से कर रहे तबादले
प्रिंसिपल से लेकर सभी पदों पर शिक्षकों के तबादले हो रहे हैं। मंत्री ने बताया कि अभी प्रिंसिपल, लैक्चरार, हैडमास्ट और सैकण्ड ग्रेड के शिक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादले ऊपर से नीचे की तरफ कर रहे हैं।

साइट हुई हैंग
तबादला सूची जारी होने के बाद शिक्षा विभाग के वेबसाइट ही हैंग हो गई। वेबसाइट पर शिक्षकों का एकदम से लोड बढ़ गया। शिक्षक सूचियों को देखने के लिए परेशान होते रहे।

ये भी पढ़ें

जून के प्रथम सप्ताह में हो जाएंगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले
Published on:
01 Jun 2018 01:14 pm
Also Read
View All