23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जून के प्रथम सप्ताह में हो जाएंगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले

दो चरणों में होंगे तबादले, पहले चरण में प्रारंभिक सैटअप, दूसरे चरण में सैकण्डरी सैटअप में लगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के होंगे तबादले
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

May 31, 2018

Third Grade Teacher's Transfer In First Week Of June

Third Grade Teacher's Transfer In First Week Of June

जयपुर। बहुप्रतिक्षित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची अब कभी भी जारी हो सकती है। आज से लेकर 7 जून तक कभी भी तबादला सूची आ सकती है। इसे लेकर शिक्षकों में बड़ा उत्साह है। पूर्व में सूचियों पर हस्ताक्षर किसके होंगे, इसे लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन अब उसका समाधान होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि चुनावी वर्ष में सरकार ने करीब 17 साल बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों से बैन हटाया है और प्रतिबंधित जिले से दूसरे जिले से दूसरे जिलों में जाने के लिए भी स्वीकृति दी है।

करीब 60 हजार शिक्षकों ने मनचाहा स्थान पर जाने के लिए आवेदन किया है। इसमें आॅनलाइन, आॅफलाइन और व्यक्तिगत तीनों ही तरह के आवेदन शामिल हैं। शिक्षक तबादलों के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

कभी भी आ सकती है सूची
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची तैयार है वह कभी भी जारी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में सूची आ जाएगी। सूचियां तैयार हो चुकी हैं। रिक्त स्थानों पर तबादला करने की अधिकारी बात कर रहे हैं।

दो चरणों में होंगे तबादले
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण में प्रारंभिक शिक्षा के लगे शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा में लगे शिक्षकों के तबादले दूसरे चरण में होंगे। सभी तबादले जून के प्रथम सप्ताह में हो जाएंगे। मंत्री ने बताया कि पहले परीक्षाएं चल रही थी, फिर परिणाम आना था, जिसकी वजह से इन तबादलों में विलंब हुआ है।

ऊपर से कर रहे तबादले
प्रिंसिपल से लेकर सभी पदों पर शिक्षकों के तबादले हो रहे हैं। मंत्री ने बताया कि अभी प्रिंसिपल, लैक्चरार, हैडमास्ट और सैकण्ड ग्रेड के शिक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादले ऊपर से नीचे की तरफ कर रहे हैं। अब जल्द ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जारी होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग