31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेट ओपन स्कूल की 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी

शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने परिणाम जारी कियाए 33.95 प्रतिशत रहा परिणाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 30 May 2018, 2:23 PM IST

Rajasthan State Open School 12th Result

Rajasthan State Open School 12th Result

जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की मार्च—मई 2018 में हुई 12 वीं की परीक्षा का बुधवार को शिक्षा राज्यमंत्री ने परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा संकुल स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार में देवनानी ने लैपटॉप से आॅनलाइन परिणाम जारी किया। 12 वीं की स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षा में 49719 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से 16732 परीक्षार्थी पास हुए। परीक्षा का परिणाम 33.95 प्रतिशत रहा। इस वर्ष पुरुषों की तुलना में महिला परीक्षार्थियों का परिणाम 8.08 प्रतिशत अधिक रहा।
इस परीक्षा में पुरुष परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम गत वर्ष की तुलना में 0.99 प्रतिशत व महिला परीक्षार्थियों का 3.37 प्रतिशत अधिक रहा। समेकित परीक्षा परिणाम गत वर्ष की तुलना में 2.08 प्रतिशत अधिक रहा।

छात्राओं का परिणाम रहा अधिक
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 12 वीं की परीक्षा में 25 हजार 588 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से 25 हजार 508 ने परीक्षा दी। इनमें से 9 हजार 656 परीक्षार्थी पास हुए। छात्राओं का परीक्षा परिणाम 37.85 प्रतिशत रहा।
वहीं 24 हजार 131 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुईै इनमें से 23 हजार 771 ने परीक्षा दी और पास हुए 7076। छात्रों का परीक्षा परिणाम रहा 29.77 प्रतिशत।
स्ट्रीम 1 का कुल परीक्षा परिणाम 25.51 प्रतिशत रहा। इसमें छात्राओं का परिणाम 28.28 प्रतिशत और छात्रों का परीक्षा परिणाम 22.77 प्रतिशत रहा।

सर्वोच्च अंक वालों को दी बधाई
परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले तरुण शर्मा को एकलव्य पुरस्कार व याशिका औदिच्य को मीरा पुरस्कार के लिए शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बधाई दी। इन्हें पुरस्कार के रुप में 11 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
तरुण ने 500 में 416 अंक प्राप्त किए। तरुण के 83.2 प्रतिशत अंक आए हैं। वहीं याशिका औदिच्य ने 500 में से 395 अंक प्राप्त किए हैं। याशिका के 79 प्रतिशत अंक आए हैं।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम भी जल्द
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 12 वीं आर्टस व 10 वीं का परिणाम भी जल्द आने वाला है। 12 वीं आर्टस का परिणाम जून के पहले सप्ताह में आएगा। वहीं 10 वीं परिणाम 15 जून के बाद आने की संभावना जताई जा रही है। इन दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम को लेकर लाखों विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं।