जयपुर

सड़क हादसे के 2 महीने बाद टाइगर वुड्स ने शेयर की फोटो

सड़क हादसे के दो महीने बाद दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स ने सोशल मीडिया में अपनी पहली फोटो शेयर की है।
less than 1 minute read
Apr 25, 2021
सड़क हादसे के 2 महीने बाद टाइगर वुड्स ने शेयर की फोटो
सड़क हादसे के 2 महीने बाद टाइगर वुड्स ने शेयर की फोटो

नई दिल्ली। सड़क हादसे के दो महीने बाद दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स ने सोशल मीडिया में अपनी पहली फोटो शेयर की है। फोटो में वो बैसाखी के सहारे खड़े दिख रहे हैं। उसमें से वो अपने कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। वुड्स की कार का एक्सीडेंट 23 फरवरी को हुआ था। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल भर्ती किया गया था। इस एक्सीडेंट में उनके पैर में चोट आई थी। एक्सीडेंट के बाद एयरबैग के कारण टाइगर वुड्स की जान बची थी।
टाइगर वुड्स ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि रिहैब के दौरान आपका पार्टनर वफादार जानवर हो तो ये बहुत अच्छा होता है। इंसान का सबसे अच्छा दोस्त। वुड्स के साथ ये हादसा उस समय हुआ था जब वो ,लॉस एंजिल्स से निकल रहे थे। रास्ते में रॉबिंग हिल्स एस्टेट्स और रैंचो पालोस वेरिड्स के पास टाइगर वुड्स की कार का एक्सीडेंट हुआ। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एयरबैग ने टाइगर वुड्स की जान बचाई थी। उनकी एसयूवी के एयरबैग सही समय पर खुल गए थे, जिसके कारण उनको ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।

Published on:
25 Apr 2021 07:02 am