29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में कार के अंदर मिला झुंझुनूं के रेजिडेंट डॉक्टर का शव, SMS मेडिकल कॉलेज में कर रहा था पढ़ाई

Jhunjhunu Resident Doctor Dead: राजधानी जयपुर में कार के अंदर रेजिडेंट डॉक्टर संदीप कुमार शर्मा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर शराब के नशे में एसी चलाकर कार में सो गया था। पेट्रोल खत्म होने के बाद कार बंद हो गई, जिससे गर्मी में दम घुटने से मौत होने की आशंका है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 29, 2026

Jhunjhunu Resident Doctor Dead in Jaipur

Jhunjhunu Resident Doctor Dead in Jaipur (Photo-AI)

Jhunjhunu Resident Doctor Dead in Jaipur: जयपुर के आदर्श नगर इलाके में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के एक रेजिडेंट डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार का पेट्रोल खत्म होने के कारण एसी बंद हो गया था, जिससे भीषण गर्मी और दम घुटने की वजह से डॉक्टर की जान चली गई

कौन थे डॉक्टर संदीप?

हादसे का शिकार हुए 37 वर्षीय डॉक्टर संदीप कुमार शर्मा झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के रहने वाले थे। वह जयपुर के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में स्किन डिपार्टमेंट में फर्स्ट ईयर के छात्र थे।

कैसे हुआ यह हादसा?

आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना बर्फखाना के पास की है। प्रथमदृष्टया जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर संदीप ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में उन्होंने दोपहर के वक्त सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की, एसी ऑन किया और ड्राइवर सीट पर ही सो गए।

आसपास के लोगों ने बताया कि कार करीब 5 घंटे से वहीं खड़ी थी। सोते समय अचानक कार का पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे इंजन और एसी दोनों बंद हो गए। बंद और पूरी तरह लॉक कार के अंदर भीषण गर्मी और ऑक्सीजन की कमी के कारण डॉक्टर का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

शीशा तोड़कर बाहर निकाला शव

दोपहर करीब 3 बजे राहगीरों ने कार में एक युवक को बेसुध हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को जगाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई।

आखिरकार पुलिस ने कार का शीशा तोड़ा और दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कार के अंदर से पुलिस को शराब का एक क्वार्टर भी मिला है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाकर मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं। डॉक्टर संदीप के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आदर्श नगर थाना अधिकारी मनीष गुप्ता ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।