जयपुर

आधी आबादी को नहीं मिला पूरा हक, अब तक 19 महिला ही बन पाईं लोकसभा सांसद

1962 में पहली बार जयपुर राजघराने की पूर्व सदस्य गायत्री देवी लोकसभा सांसद चुनी गईं, सर्वाधिक पांच बार वसुंधरा राजे लोकसभा सांसद, गायत्री देवी और गिरिजा व्यास तीन बार लोकसभा सांसद चुनी गईं

2 min read
Feb 14, 2024
aaa.jpg

जयपुर। सियासत में आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के दावे हर दल की ओर से किए जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल महिलाओं को राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण की वकालत करते हों लेकिन टिकट वितरण के समय महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में कंजूसी ही बरतते रहे हैं।

अब आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा- कांग्रेस में जिताऊ चेहरों की तलाश की जा रही है। दोनों दलो में महिला नेत्री भी टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं। दोनों ही दल कितनी महिलाओं को टिकट देकर लोकसभा चुनाव में उतारेंगे ये तो टिकट वितरण के बाद ही पता चलेगा। हालांकि प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर पहले आम चुनाव से लेकर 2019 तक केवल 19 महिला सांसद ही चुनकर संसद पहुंची हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मौजूदा डिप्टी सीएम दिया कुमारी का नाम भी शामिल है।


1962 में गायत्री देवी ने दिखाई महिलाओं को राह
दरअसल 1952, 1957 और 1962 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान से कोई भी महिला सांसद नहीं चुनी गई थी लेकिन 1967 के लोकसभा चुनाव में जयपुर राजघराने की पूर्व सदस्य गायत्री देवी स्वतंत्र पार्टी के बैनर पर जयपुर से लोकसभा सांसद चुनी गई थीं, वे लगातार तीन बार संसद पहुंचीं।


राजे सर्वाधिक पांच बार जीतीं चुनाव
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र सर्वाधिक पांच बार सांसद चुनी गई हैं। जयपुर राजघराने की पूर्व सदस्य गायत्री देवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास तीन बार जबकि जसकौर मीणा दो बार लोकसभा सांसद चुनी गई हैं।

इन जिलों से नहीं चुनी गई महिला सांसद
वहीं जिन जिलों से कोई भी महिला सांसद नहीं चुनी गई हैं, उनमें बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, सीकर, कोटा, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, पाली जैसे लोकसभा क्षेत्र हैं।

महिला सांसद ------ लोकसभा क्षेत्र
गायत्री देवी-------------------------- जयपुर
कृष्णा कुमारी------------------------ जोधपुर
इंदु बाल सुखाडिया---------------------उदयपुर
चंद्रेश कुमारी----------------------- जोधपुर
ज्योति मिर्धा------------------------ नागौर
संतोष अहलावत--------------------- झुंझुनूं
वसुंधरा राजे-------------------------झालावाड़
रमा पायलट------------------------- दौसा
उषा मीणा--------------------------- सवाई माधोपुर
जसकौर सीणा-----------------------सवाई माधोपुर और दौसा
महेंद्र कुमारी-------------------------अलवर
कृष्णेंद्र कौर------------------------ भरतपुर
दिव्या सिंह---------------------------भरतपुर
रंजीता कोली-------------------------- भरतपुर
गिरिजा व्यास--------------------------- उदयपुर- चित्तौड़गढ़
किरण माहेश्नरी--------------------------उदयपुर
प्रभा ठाकुर----------------------------अजमेर
दिया कुमारी----------------------------राजसमंद
सुशीला बंगारु------------------------------जालोर

वीडियो देखेंः- केंद्र सरकार के लिए बोली Ashok Gehlot ने ये बड़ी बात ! | Rajasthan Patrika

Published on:
14 Feb 2024 08:14 pm