कोटा

आज पिलाएंगे कृमि नाशक दवा 

 बच्चों के लिए कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को मक्कासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुबह 11 बजे मनाया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2016, 8:59 PM IST
Feature image

बच्चों के लिए कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को मक्कासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुबह 11 बजे मनाया जाएगा। इसका उद्घाटन जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया करेंगे। कार्यक्रम में कलक्टर रामनिवास व जन प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सीएमएचओ डॉ. प्रीत मोहिंदरसिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़ों के कारण बच्चों के शरीर पर विपरीत प्रभाव से बचाने के लिए बुधवार को जिले में सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों व मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को दवा दी जाएगी। पेट में कृमि संक्रमण से बच्चों में रक्त की कमी, बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसे रोग पनपते हैं। कार्यक्रम के तहत एक से छह वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तथा छह वर्ष से 19 वर्ष तक के किशोरों को स्कूलों में दवा दी जाएगी।

Published on: