जयपुर

Rajasthan CM Oath Ceremony: आज से डबल इंजन की सरकार, जानिए 10 बड़े वादे, जिन पर भाजपा सरकार को है खरा उतरना

Rajasthan CM Oath Ceremony: राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र दोपहर में शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी शपथ लेंगे।

less than 1 minute read
Dec 15, 2023
rajasthan_cm_oath_ceremony.jpg

Rajasthan CM Oath Ceremony:

राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र दोपहर में शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी शपथ लेंगे। इस मौके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित कई केन्द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्याें के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं अब भाजपा सरकार के सामने ये बड़ी चुनौती है।

1- जैसे मुख्यमंत्री का नाम लीक नहीं हुआ, उस तरह पेपर लीक भी न हो।

2. पहले साल में ही महिलाओं पर अत्याचार पर अंकुश लगाना।

3- कानून व्यवस्था के लिए कड़े कदम

4- पेट्रोल-डीजल की दरों की समीक्षा।

5- कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन।

6- किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का वादा निभाना।

7- युवाओं को ढाई लाख सरकारी नौकरी देने का वादा।

8- 13 जिलों से जुड़ी महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय दर्जा दिलवाना।

9- गरीब महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना।

यह भी पढ़ें- Bhajan Lal Sharma Oath: राजस्थान में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज, भाजपा ने किया ऐसा दावा, 5000 से ज्यादा जवान तैनात

10- राज्य को कर्ज के बोझ से बाहर निकाल, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।

Published on:
15 Dec 2023 09:15 am
Also Read
View All