जयपुर

विश्वविख्यात अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पर्यटन को मिलेंगे नए आयाम

पर्यटन सीजन में थीम बेस पर्यटकों के लिए एक से बढक़र एक कार्यक्रम होंगे इस बार खास, प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही लगातार जारी, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अधीन होटल

2 min read
Nov 01, 2022
पुष्कर मेला।

जयपुर. पर्यटन सीजन के बीच प्रदेश में सैलानियों की आवाजाही देखते ही बन रही है। जैसलमेर, उदयपुर, जयपुर समेत अन्य जगहों पर लगातार पर्यटक यहां की खूबसूरती को निहारने का रूख लगातार कर रहे हैं। इस बीच आज से ही प्रदेश के तीर्थराज के नाम से विश्वविख्यात पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय मेले की शुरुआत हुई। आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में देश-विदेश के लाखों पर्यटक राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होंगे। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक थीम बेस कार्यक्रम इस बार मेले में होंगे। सीएम अशोक गहलोत मेले की शुरुआत दीप प्रज्जवलन कर करेंगे।

ये कार्यक्रम होंगे खास
—सैंड आर्ट फेस्टिवल का भी आयोजन होगा।
— मेला ग्राउंड पर माण्डना प्रतियोगिता और छात्राओं का ग्रुप डांस का आयोजन होगा।
—देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच होगा।
—शाम को पुष्कर सरोवर घाट पर दीपदान, रंगोली, महाआरती, पुष्कर अभिषेक और कैण्डल बेलून (मेक ए विश) होगा।

आगामी कार्यक्रम
—सांझी छत पर नेचर वाक
—मेला ग्राउंड पर लंगड़ी टांग, सतोलिया मैच एण्ड गिली डण्डा लोकल और विदेशी खिला?ियों के बीच प्रतियोगिता
— कबड्डी मैच, पतंग प्रतियोगिता, इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल रस्साकशी, वॉलीबॉल एवं कबड्डी मैच, आध्यात्मिक यात्रा, जयपुर घाट पर भजन संध्या, पुष्कर सरोवर पर दीपदान एवं महाआरती, मेला ग्राउंड स्टेज पर कबीर यात्रा और कबीर कैफे लाइव कन्सर्ट। इसके अलावा मूंछ प्रतियोगिता, विदेशी पर्यटकों के बीच पगड़ी और तिलक प्रतियोगिता, सम्मान समारोह सहित एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आठ दिनों में होंगे।

यहां के ज्यादा पर्यटक
इंग्लैंड, फ्रांस, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य जगहों से लगातार सैलानियों की आवाजाही देखते ही बन रही है। इसके साथ ही तमाम छोटी बड़ी होटल बुक हो चुकी है। पर्यटन विभाग की ओर से सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कई अलग नई गतिविधियां इस बार खास होंगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

मिलेगी सैलानियों को राहत
पर्यटन सीजन में अब सर्दी के मौसम में प्रदेश में पुन: पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने, देशी विदेशी पावनों को आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने भी निजी होटलों से प्रतिस्पर्धा में अपने होटल—यूनिट्स के टैरिफ में पहले बुकिंग करने पर 20 फीसदी से अधिक छूट के दायरे को ओर बढ़ाया जाएगा। इसकी शुरुआत अगले सप्ताह से होने के आसार हैं। फिलहाल अधीन वर्तमान समय में 28 होटल में इस समय लॉजिंग बोर्डिंग की सुविधा है। ताकि सैलानियों को कम बजट में रहने के लिए आसानी से जगह मिल सके।

Published on:
01 Nov 2022 01:44 pm
Also Read
View All