जयपुर

बच्चों को बताएं यातायात नियम

हर पेरेंट्स की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों को रोड सेफ्टी से जुड़ी हर एक बात की जानकारी दें। बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाए। उन्हें बताया जाना चाहिए कि किस लाइट पर रुकना और किस पर चलना चाहिए।

2 min read
Jan 18, 2020
बच्चों को बताएं यातायात नियम
बच्चों को बताएं यातायात नियम

समझाएं ट्राफिक सिग्नल
अपने बच्चों को ट्राफिक लाइट की जानकारी दें। उन्हें ट्राफिक लाइट की अहमियत बताएं। पहले उनसे पूछें कि क्या वे जानते हैं कि ट्राफिक लाइट्स के अलग-अलग रंगों के क्या मायने हैं? उन्हें ट्राफिक लाइट्स के बारे में विस्तार से बताएं। बच्चों को बताएं कि हरी ट्राफिक लाइट का मतलब है आप वहां से गुजर सकते हैं। लाल लाइट का मतलब है कि आपको ट्राफिक सिग्नल पर रुकना है। चलते हुए आदमी का सिग्नल के मायने हैं कि पैदल आदमी रोड क्रॉस कर सकता है।

रुके, देखें और चलें
अपने बच्चों को यातायात संबधी जानकारी देने के दौरान यह जरूर बताएं कि वे जल्दबाजी और तेज रफ्तार चलने के बजाय रोड क्रॉस करते वक्त पहले रुकें, फिर देखें और उसके बाद रोड क्लियर होने पर आगे बढ़ें। वे चाहें स्कूल जा रहे हों या अपने दोस्त के यहां, मुख्य रोड पर चल रहे हों या फिर गली में, उन्हें यह नियम जरूर अपनाना चाहिए। बच्चों को इन बातों के अलावा रोड सेफ्टी से संबंधित कक्षाएं भी दिलाइ जानी चाहिए ताकि वे ट्राफिक को लेकर गंभीर रहें।

ध्यान देने की आदत बनाएं
कई बार ध्यान न दिए जाने की वजह से भी सड़क हादसे हो जाते हैं। बच्चों को यह गंभीरता से बताया जाना चाहिए कि वे चलने के दौरान कानों में ईयर फोन लगाकर चलने या फिर कहीं खोए हुए चलने के बजाय सजग होकर आगे बढ़े। अपनी तरह आने वाली हर ध्वनि को लेकर वे सजग रहें। रोड के किनारे या फिर रोड से दबकर चलें। अपनी सुनने की क्षमता और ध्यान लगाने की आदत को अधिक विकसित करें। बच्चों की सजग होकर चलने की आदत हो ताकि वे हर आवाज पर ध्यान दे सकें।

फुटपाथ पर चलने की आदत
बच्चों को सिखाएं और उनकी आदत बनाएं कि वे रोड पर साइड में चलें। रास्ते और रोड के किनारे पर चलने की आदत से वे अधिक सुरक्षित रहते हैं। बच्चों को फुटपाथ की अहमियत बताएं और उनकी आदत बनाएं कि वे फुटपाथ पर चलें। अगर फुटपाथ पर रैलिंग नहीं है तो अधिक सुरक्षा की जरूरत हो जाती है। उन्हें अपने साथ लेकर जाएं तो इन सबकी जानकारी व्यावहारिक रूप में दें। गलत चलने पर उन्हें टोकें और सही रास्ते पर चलने के लिए उन्हें प्रेरित करें।

जेब्रा क्रॉसिंग के बारे में बताएं
बच्चों को जेब्रा क्रासिंग के बारे में बताएं। उन्हें बताएं कि जेब्रा क्रॉसिंग पैदल चलने वालों को सड़क या सड़क पार चलने का सही रास्ता देता है। उन्हें जेब्रा क्रॉसिंग का सही तरीका बताएं। उन्हें इसकी अहमियत बताएं और कहें कि वे इसका सही इस्तेमाल करें। उन्हें बताएं कि जेब्रा क्रॉसिंग हमारे हित में है। बच्चों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी हर तरह की जानकारी दें और उन्हें बताएं कि इसमें की गई लापरवाही से जान पर बन आती है और हादसे की आशंका बनी रहती है।

Published on:
18 Jan 2020 01:36 pm