15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का येलो अलर्ट, 3 घंटे में राजस्थान के 3 जिलों में बारिश, तेज हवा की संभावना

Weather Update 15 June : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान के 3 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात, मेघगर्जन और तूफानी हवा चलने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Meteorological Department Yellow Alert 3 hours Rajasthan 3 districts Rain strong winds

Rajasthan Weather Update : अजमेर में तूफानी हवा और भारी बारिश दृश्य। फोटो पत्रिका

Weather Update 15 June : राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग की सुबह 7.16 बजे जारी नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान के 3 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात, मेघगर्जन और तूफानी हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान के तीन जिलों के लिए येलो जारी किया है। जिसके तहत आगामी तीन घंटे में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन, गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

संभावित प्रभाव - येलो अलर्ट

1- सामान्यतः कोई विशेष प्रभाव नहीं।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
2- बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं/पानी के नल को न छुएं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में रविवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, झालावाड़, बूंदी, बारां, भीलवाड़ा और बीकानेर सहित कई इलाकों में बारिश हुई। राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हाड़ौती अंचल के सभी इलाकों में रविवार को बारिश हुई। जिससे प्रदेश में मानसून का आगमन करीब माना जा रहा है। वहीं, झालावाड़ के खानपुर में करीब दो इंच (51 मिमी) बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

आगामी तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार सोमवार को अलवर, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में ऑरेंज तथा बारां, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर और टॉक में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, आगामी तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है।

प्रदेश में सर्वाधिक बारिश चौमूं में हुई

जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश चौमूं (जयपुर) में 40, भिनाय (अजमेर) में 20, रामगंजमंडी (कोटा) में 20, पचपहाड़ (झालावाड़), भीलवाड़ा, कोलायत (बीकानेर) और नोखा (बीकानेर) में 10-10 मिमी और अजमेर में रविवार को 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में कहीं-कहीं इससे कम बारिश भी दर्ज की गई है।

जयपुर : आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में सोमवार सुबह से तेज गर्मी का असर नहीं था। हालांकि ठंडी हवाओं का दौर चल रहा था। जयपुर में रविवार शाम से मौसम अचानक बदल गया। तेज तूफानी हवा के साथ देर रात तक जयपुर में बारिश का दौर जारी था। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 7 बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज सोमवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग