जयपुर

Train Cancellation: भारी वर्षा से उत्तर रेलवे की कई रेलसेवाएं प्रभावित, रद्दीकरण अवधि बढ़ाई गई

Railway News: रेलवे के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बारिश और पुल पर तकनीकी दिक्कत के कारण ट्रेनों के सुचारू संचालन में कठिनाई हो रही है। जैसे ही मरम्मत कार्य पूर्ण होगा और ट्रैक सुरक्षित घोषित किए जाएंगे, रेलसेवाएं पुनः बहाल की जाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2025, 4:34 PM IST
CG Train Cancelled: आज जगदलपुर में यात्री ट्रेनें रद्द, कोरापुट बना अंतिम स्टेशन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी...(photo-patrika)
CG Train Cancelled: आज जगदलपुर में यात्री ट्रेनें रद्द, कोरापुट बना अंतिम स्टेशन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी...(photo-patrika)

North Western Railway: उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते रेल यातायात पर व्यापक असर पड़ा है। कठुआ-माधोपुर (पंजाब) के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण कई रेलसेवाएं रद्द या आंशिक रूप से रद्द करनी पड़ी हैं। रेलवे प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने तक इन रेलसेवाओं के रद्दीकरण एवं आंशिक रद्दीकरण की अवधि को आगामी आदेशों तक बढ़ा दिया है।

रेलवे के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बारिश और पुल पर तकनीकी दिक्कत के कारण ट्रेनों के सुचारू संचालन में कठिनाई हो रही है। जैसे ही मरम्मत कार्य पूर्ण होगा और ट्रैक सुरक्षित घोषित किए जाएंगे, रेलसेवाएं पुनः बहाल की जाएंगी।


रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

क्रमांकगाड़ी संख्यारेलसेवा का नामस्थिति
114661बाड़मेर – जम्मूतवीआगामी आदेशों तक रद्द
214662जम्मूतवी – बाड़मेरआगामी आदेशों तक रद्द
319107भावनगर टर्मिनस – शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनआगामी आदेशों तक रद्द
419108शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन – भावनगर टर्मिनसआगामी आदेशों तक रद्द

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

क्रमांकगाड़ी संख्यारेलसेवा का नामआंशिक रद्द खंडस्थिति
119027बांद्रा टर्मिनस – जम्मूतवीलुधियाना – जम्मूतवीलुधियाना तक ही संचालित
219028जम्मूतवी – बांद्रा टर्मिनसजम्मूतवी – लुधियानालुधियाना से ही प्रारंभ
319415साबरमती – श्रीमाता वैष्णोदेवी कटराअमृतसर – जम्मूतवीअमृतसर तक ही संचालित
419416श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा – साबरमतीजम्मूतवी – अमृतसरअमृतसर से ही संचालित
514803भगत की कोठी – जम्मूतवीपठानकोट – जम्मूतवीपठानकोट तक ही संचालित
614804जम्मूतवी – भगत की कोठीजम्मूतवी – पठानकोटपठानकोट से ही प्रारंभ
719223साबरमती – जम्मूतवीफिरोजपुर कैंट – जम्मूतवीफिरोजपुर कैंट तक ही संचालित
819224जम्मूतवी – साबरमतीजम्मूतवी – फिरोजपुर कैंटफिरोजपुर कैंट से ही प्रारंभ

रेलवे प्रवक्ता के अनुसार, मौसम विभाग की चेतावनी और पुल पर तकनीकी खराबी के चलते यह कदम उठाना अनिवार्य था। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली (NTES) या 139 हेल्पलाइन नंबर से जांच लें।

रेल प्रशासन ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूर्ण धनवापसी मिलेगी। साथ ही, रेलवे द्वारा सभी प्रभावित स्टेशनों पर सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या प्रेस विज्ञप्तियों पर आधारित जानकारी पर ही भरोसा करें।

रेल विभाग का कहना है कि मौसम की स्थिति सुधरते ही मरम्मत कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा और रेल संचालन सामान्य रूप से बहाल करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।


Updated on:
7 Oct 2025, 4:34 PM IST
Published on: