जयपुर

राजस्थान में 238 ग्राम विकास अधिकारी और 280 कनिष्ठ सहायकों के तबादले, देखें लिस्ट

Rajasthan Transfer List: राजस्थान सरकार के ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग ने 238 ग्राम विकास अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Jan 09, 2025
Transfer List Rajasthan, Rural and Panchayati Raj Department transferred 238 VDO, see list

जयपुर। राजस्थान में तबादलों को लेकर प्रदेश के विभिन्न विभागों से सूचियां जारी हो रही हैं। इसी क्रम में अब राजस्थान सरकार के ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग ने 238 ग्राम विकास अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। सूची में सर्वाधिक तबादले गंगानगर जिले के ग्रामीण विकास अधिकारियों के किए गए हैं। विभाग ने 280 कनिष्ठ सहायकों के भी तबादले किए हैं। इससे पहले राजस्थान पुलिस के 179 पुलिस उपनिरीक्षकों की तबादला सूची जारी की जा चुकी है। इन निरीक्षकों का एक रेंज से दूसरी रेंज में तबादला किया गया है। सबसे ज्यादा तबादले जयपुर रेंज से किए गए हैं, जहां 50 से ज्यादा निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने तबादलों पर लगी रोक दस दिन के लिए हटा दी है। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक से दस जनवरी के बीच शिक्षा विभाग को छोड़कर सभी विभागों में तबादले हो सकेंगे। माना जा रहा है कि दस दिन में करीब एक लाख कार्मिकों के तबादले हो सकते हैं।

Updated on:
09 Jan 2025 07:44 pm
Published on:
09 Jan 2025 07:44 pm