जयपुर

राजधानी के पुलिस महकमे में हुए अधिकारियों के तबादले, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने जारी की सूची

राजधानी के पुलिस महकमे में हुए अधिकारियों के तबादले, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने जारी की सूची

2 min read
Apr 21, 2018
TRANSFER

जयपुर।

राजधानी के पुलिस महकमे में शुक्रवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने भारी फेरबदल किया गया। फेरबदल में राजधानी जयपुर के निरीक्षक और उप निरीक्षक समेत 31 अधिकारियों के तबादले तुरंत प्रभाव से किए गए। पुलिस आयुक्तालय के अनुसार शुक्रवार को इन तबादलों की लिस्ट जारी कर निरीक्षक और उप निरीक्षक के तबादले किए गए। 31 अधिकारियों के तबादलों की यह सूची जयपुर कमिश्नर संजय अग्रवाल ने जारी की।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार जारी लिस्ट में 2 पुलिस अधिकारीयों की पदोन्नति समेत 28 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक पद पर तैनात अधिकारियों के तबादलें किए गए हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी इस लिस्ट में 31 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

पदोन्नत हुए 2 अधिकारी में महावीर मीणा और रड़मल सिंह को पदोन्नति कर अपराध शाखा, जयपुर पुलिस आयुक्तालय में तैनात किया है। महावीर मीणा पहले पुलिस थाना करणी विहार में और रड़मल सिंह पुलिस थाना सदर में थाना अधिकारी के पद पर तैनात थे, जिनको अब पदोन्नत कर अपराध शाखा, जयपुर पुलिस आयुक्तालय भेज दिया है।
माना जा रहा है कि आगामी चुनावों से पहले अभी और पुलिस अधिकारियों की बदली की जा सकती है।

इन अधिकारियों के यहां हुए है तबादले

1. महावीर मीणा (पदोन्नति) - अपराध शाखा, जयपुर पुलिस आयुक्तालय
2. रड़मल सिंह (पदोन्नति) - अपराध शाखा, जयपुर पुलिस आयुक्तालय


पुलिस निरीक्षकों के पद पर तैनात अधिकारियों के यहां हुए तबादले

3. कमल नयन - पुलिस थाना भट्टा बस्ती
4. धर्मराज चौधरी - पुलिस थाना गलता गेट
5. बृज भूषण अग्रवाल - पुलिस थाना भांकरोटा
6. राम किशन बिश्नोई - पुलिस थाना ज्योति नगर
7. अरुण पूनिया - TI-2 (ट्रैफिक) उत्तर
8. सवाई सिंह रत्नू - पुलिस थाना सांगानेर सदर
9. राजीव यदुवंशी - पुलिस थाना कालवाड़
10. हेमराज - पुलिस थाना सदर
11. रविंद्र सिंह - पुलिस थाना ब्रह्मपुरी
12. राधा रमन गुप्ता - पुलिस थाना विद्याधर नगर
13. रायसल सिंह - पुलिस थाना बजाज नगर
14. संजय गोदारा - पुलिस थाना करनी विहार
15. मोहन मीणा - पुलिस थाना मुरलीपुरा
16. रतन लाल खटीक - पुलिस थाना आदर्श नगर
17. जगदीश तंवर - महिला थाना उत्तर
18. सुरेंद्र पंचोली - TI-2 (ट्रैफिक) पश्चिम
19. मो. शफीक - पुलिस थाना सेज़
20. इंद्राज मरोड़िया - पुलिस थाना खो नागोरियन
21. सत्येंद्र सिंह - पुलिस लाइन जयपुर शहर
22. हरजीराम यादव - पुलिस लाइन जयपुर शहर
23. मनोज गुप्ता - पुलिस लाइन जयपुर शहर
24. नवीन खंडेलवाल - पुलिस लाइन जयपुर शहर
25. सुरेश कुमार - पुलिस लाइन जयपुर शहर
26. धर्मवीर सिंह - पुलिस लाइन जयपुर शहर
27. हेमेंद्र शर्मा - पुलिस लाइन जयपुर शहर
28. सुरेंद्र सिंह - पुलिस लाइन जयपुर शहर
29. रमेश सैनी - पुलिस लाइन जयपुर शहर
30. ग्यासुदीन - पुलिस लाइन जयपुर शहर


पुलिस उप निरीक्षक के तबादले

31. गुंजन वर्मा - पुलिस थाना तुंगा


सप्ताह भर पहले 14 आरएएस अफसरों की भी हुई थी पदोन्नति

सप्ताह भर पहले Department of Personnel and Training (केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने अधिसूचना जारी कर 14 RAS अफसरों की पदोन्नति कर आईएएस अफसर बनने की अधिसूचना जारी की है। प्रमोशन पाने वाले सभी अधकारी 1989 बैच के राज्य के प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसी के साथ राज्य में 267 आईएएस अफसर हो गए हैं।

Published on:
21 Apr 2018 04:08 pm
Also Read
View All