जयपुर

परिवहन विभाग की फ्लाइंग वसूल रही थी 500-500 रुपए, एसीबी ने दर्ज किया केस

ट्रक चालक ने वीडियो बना खोली अवैध वसूली की पोलनिरीक्षक, गार्ड समेत पूरी टीम पर होगी कार्रवाईनियमों की पालना, फिर भी 'एंट्रीÓ के नाम पर वसूली
2 min read
Jan 16, 2023
परिवहन विभाग की फ्लाइंग वसूल रही थी 500-500 रुपए, एसीबी ने दर्ज किया केस
परिवहन विभाग की फ्लाइंग वसूल रही थी 500-500 रुपए, एसीबी ने दर्ज किया केस

ओमप्रकाश शर्मा
जयपुर . नियमों की पालना के बाद भी 'एंट्रीÓ के नाम पर वसूली का शिकार होने वाले ट्रक चालक अब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सिरोही में सामने आया है। यहां एक चालक ने हर ट्रक से पांच सौ रुपए वसूलने वाली परिवहन विभाग की फ्लाइंग का विरोध किया। फ्लाइंग कर्मचारी नहीं माने तो रिश्वत देते वीडियो बना लिया और इसे परिवहन विभाग के साथ एसीबी के सिरोही कार्यालय में भी दिया। इसके बाद उसने एसीबी मुख्यालय में संपर्क किया। जांच में वीडियो सही पाया तो साढ़े तीन माह बाद 11 जनवरी को एसीबी ने मामला दर्ज कर लिया। एसीबी की टीम पड़ताल के लिए परिवहन कार्यालय पहुंची तो सामने आया कि वसूली का वीडियो मिलने के बाद विभाग ने गार्ड संविदाकर्मी जोगेन्द्र को हटा दिया। अन्य कोई कार्रवाई नहीं की। अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी की रिपोर्ट पर एसीबी मुख्यालय ने जोगेन्द्र के अलावा परिवहन निरीक्षक सुरेन्द्र ङ्क्षसह व उनकी पूरी टीम के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
पुराना आदमी है, फिर पूछता क्या है
एसीबी ने परिवहन निरीक्षक सुरेन्द्र ङ्क्षसह, गार्ड जोगेन्द्र ङ्क्षसह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। फ्लाइंग 20 नवम्बर को सिरोही में पाली सीमा के पास पालड़ी एम टोल पर तैनात थी। यहां से गुजरने वाले हर ट्रक से पांच सौ रुपए वसूले जा रहे थे। इसी दौरान बायतु बाड़मेर निवासी रेखाराम भी ट्रक लेकर पहुंचा। ट्रक अंडरलोड था। इसके बाद भी ट्रक को रुकवाकर गार्ड जोगेन्द्र ङ्क्षसह ने पांच सौ रुपए मांगे। चालक रेखाराम ने पूछा तो जवाब मिला कि पुराना आदमी है, फिर पूछता क्या है, सब पता है तुमको तो...।
कार्रवाई नहीं हुई तो पहुंचा मुख्यालय
परिवहन विभाग और एसीबी कार्यालय में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब चालक ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत की। एसीबी के वाट््सऐप व हैल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क किया। ई-मेल भी किया। इसके बाद सिरोही टीम को जांच के आदेश दिए गए। जांच में सामने आया कि फ्लाइंग टोल से दूर ऐसे खड़ी रहती है कि कैमरों में कैद नहीं हो। वीडियो में दिख रहे जोगेन्द्र की उपस्थिति सरकारी रिकॅार्ड में दर्ज है। इस आधार पर सामने आया कि फ्लाइंग इंचार्ज जयपुर के बजाज नगर निवासी परिवहन निरीक्षक सुरेन्द्र ङ्क्षसह थे।

Updated on:
16 Jan 2023 12:53 am
Published on:
16 Jan 2023 12:53 am