जयपुर

जोड़ो………पौधरोपण

Jul 26, 2026
Rajasthan

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

महुवा. हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के 215 विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य बृजबल्लभ कुमार अग्रवाल ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें जीवित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कविता बाई, विक्रम मीणा, हरभजन प्रजापति, दीपक देशवाल, देवेंद्र मीणा, मनीषा गोयल, कमला मीणा, मीनेष शर्मा, जितेंद्र कुमार, सोहन सिंह, विकास मीणा, लोकेश कोली, हरिराम योगी, राजकुमार अवस्थी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो एम एच सीए, महुवा के कमालपुर विद्यालय में पौधरोपण के दौरान मौजूद के विद्यार्थी व शिक्षक।

Updated on:
26 Jul 2026 06:02 am
Published on:
26 Jul 2026 06:02 am