जयपुर

ganja दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा बरामद

दो किलो 240 ग्राम गांजा बरामद
less than 1 minute read
Oct 13, 2021
ganja दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा बरामद
ganja दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा बरामद

पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर और मालवीय नगर में कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद किया हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में पकड़े गए आरोपी से 70 हजार रुपए बरामद किए हैं। ऑपरेशन क्लीन स्वीप में अब तक 817 प्रकरण दर्ज कर 1046 अभियुक्त गिरफ्तार हैं।
डीसीपी (क्राइम) दिंगत आनंद ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर व मालवीय नगर थाना इलाके से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों तस्करों के कब्जे से सवा दो किलो गांजा व 71 हजार रुपए बरामद किए हैं। सीएसटी ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में दबिश देकर मादक पदार्थ तस्कर आजाद नगर निवासी मोहम्मद कामरान को पकड़कर 2 किलो गांजा व बिक्री के 71 हजार रुपए बरामद कर लिए। आरोपी शहर में खुद की टैक्सी चलाता है। वह 6500 रूपए किलो के हिसाब से गांजा खरीद 10 हजार रूपए किलो बेचता है। वहीं मालवीय नगर इलाके में आरोपित कृष्ण कुमार बैरवा उर्फ बंटी निवासी झालाना प्याऊ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 240 ग्राम गांजा जब्त किया है। बंटी गांजे की पुड़िया व टोकन बनाकर बेचता है। आरोपी मादक पदार्थ गांजे को छोटी छोटी पुडिया बनाकर नशा करने वाले मजदूरों को बेचते हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गांजा लाने और बिक्री के बारे में पूछताछ कर रही है।

Published on:
13 Oct 2021 11:58 pm