जयपुर

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने गुरूवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दस किलो गांजा बरामद किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 9:59 PM IST
Feature image

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने गुरूवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दस किलो गांजा बरामद किया। आरोपी छोटे छोटे पैकिटों में भरकर गांजा की सप्लाई करते थे।
एसीपी (आदर्श नगर) लक्ष्मी सुथार ने बताया कि आरोपी मनोहर विहार पालड़ी मीना जामडोली निवासी मुकेश बंजारा (38) और गलता गेट निवासी संजय बंजारा (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 3 सितंबर को गश्त के दौरान आमागढ़ चौराहे के पास एक व्यक्ति को पकड़कर चैक किया तो उसके पास 6 किलो 200 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने संजय बंजारा को चैक किया तो उसके पास 3 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह गांजा कहां से लाते थे और किन लोगों को सप्लाई करते थे।

Updated on:
4 Sep 2025, 9:59 PM IST
Published on: