जयपुर

Jaipur News: तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, खाटूधाम से दर्शन कर लौट रहे थे यूपी

Jaipur Accident: मंगलवार सुबह बहलोड गांव के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राह चलती एक छात्रा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Apr 28, 2026
फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। रायसर थाना क्षेत्र से गुजर रहे दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एनएचएआइ की अनदेखी और दो लेन हाईवे को फोरलेन में बदलने में हो रही देरी अब जानलेवा साबित हो रही है। मंगलवार सुबह बहलोड गांव के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राह चलती एक छात्रा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: गैंगस्टर मुख्तियार मलिक हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 11 को आजीवन कारावास, साथी की भी हुई थी हत्या

जहां चिकित्सकों ने शैलेश (25) पुत्र पप्पू राम धोबी निवासी खितोली, जालौन उत्तर प्रदेश और सत्यम दुबे (29) पुत्र मनोज दुबे निवासी सरावन थाना बोहन जिला जालौन उत्तर प्रदेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सागर (23) पुत्र उमेश चौधरी निवासी थलेस्वरी मंदिर के पास जालौन उत्तर प्रदेश और अंजलि (23) पुत्री अनुराग शुक्ला निवासी अकौशी जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश का उपचार जारी है। सभी लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी और पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द कर दिया।

राह चलती छात्रा भी आई चपेट में

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद अनियंत्रित हुए वाहन सड़क किनारे पैदल जा रही बहलोड निवासी छात्रा निक्की (17) को भी चपेट में ले गए। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हाईवे पर लगा जाम

भीषण दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को किनारे लगवाया और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

पुलिस की अपील

रायसर थानाधिकारी हेमराज सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : मेहंदी भी नहीं सूखी थी, उजड़ गया सुहाग…शादी के 7 दिन बाद हादसे में दूल्हे की मौत, पसरा मातम
Published on:
28 Apr 2026 07:55 pm
Also Read
View All