जयपुर

टैक्सी चालक की अपहरण कर हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

- 48 घंटे तक गाड़ी में लाश लेकर घूम रहे बदमाश
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 10:42 PM IST
टैक्सी चालक की अपहरण कर हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
टैक्सी चालक की अपहरण कर हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

रामगंज थाना पुलिस ने टैक्सी चालक की अपहरण कर हत्या करने के मामले का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लाश को 48 घंटे तक अपने साथी गाड़ी में लेकर घूमते रहे। इसके बाद अकलेरा झालावाड़ में कालीसिंध नदीं में लाश को फेंक दिया। पुलिस ने बदमाशों को टोंक शहर में स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा। टैक्सी चालक का शव 25 अगस्त को बारां जिले में सारथल कस्बे से बह रही नदी के किनारे से बरामद हुआ था।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) परिस देशमुख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नईमुदीन उर्फ नम्मू लोहारों का खुर्रा, मछली मार्केट, हिरण वालों की मस्जिद के पास रामगंज जयपुर का रहने वाला है। मादक पदार्थों की तस्करी मामले में नेपाल में भी गिरफ्तार हो चुका है। दूसरा आरोपी फरहान उर्फ फरदीन (23) नाई की थड़ी, रामगढ़ रोड जयपुर में रहता है। वह सूरजपोल बाजार में पहाड़गंज मस्जिद के पास दुकान करता है।

बेटे ने करवाया था मामला दर्ज
एडिशनल डीसीपी सुमित गुप्ता ने बताया कि आमेर रोड पर परशुरामपुरी में रहने वाले भगवान सहाय महावर ने 23 अगस्त को ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसके पिता खेमचंद महावर रामगंज चौपड़ से टैक्सी चलाते हैं। वह 19 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे किसी व्यक्ति द्वारा बुकिंग करवाने पर कार लेकर जयपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। खेमचंद ने अपने बेटे को टैक्सी सवार आरोपियों के मोबाइल नंबर भी दे दिए। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर कर २५ अगस्त की रात अपहरण और लूट की धारा में मामला दर्ज किया। शुक्रवार शाम को मृतक का शव बारां जिले के सारथल में मिला। पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तार के लिए थानाप्रभारी बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

लाश को डिक्की में रखकर घूमते रहे बदमाश
एसीपी (रामगंज) सुनील प्रसाद ने बताया कि 22 अगस्त की रात को हत्या करने के बाद लाश को गाड़ी की डिक्की में रख कानोता, सिकन्दरा, भरतपुर, करौली, कोटा होते हुए झालावाड़ जिले में ले गए। दो दिन बाद शव को अकलेरा पुलिया पर जाकर कालीसिंध नदी में फेंक दिया। आरोपी लौटकर टोंक शहर में आकर एक होटल में ठहर गए। मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे नेपाल बॉर्डर से नशे का सामान खरीदकर जयपुर पहुंचे। तब स्मैक का एक पैकेट गायब मिला। दोनों बदमाशों ने ड्राइवर खेमचंद को बस्सी स्थित किसी ढाबे पर चलने को कहा। उसने दोबारा जाने से इनकार कर दिया। तब कहासुनी होने पर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Updated on:
27 Aug 2021, 10:42 PM IST
Published on: