जयपुर

मोबाइल टावरों से पार्टस चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विश्वकर्मा थाना पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने से चल रहे थे फरार

less than 1 minute read
Jul 30, 2021
मोबाइल टावरों से पार्टस चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से पार्टस चोरी करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा हैं। आरोपी करीब 9 महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रात में मोबाइल टावरों पर लगे कीमती पार्टस और आरआरएच चोरी करते हैं।
थानाप्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आरोपी यशपाल सिंह (19) पुत्र राजेन्द्र और अरुण चौहान (22) पुत्र खेमचंद धोबी मित्र नगर खिरणी फाटक के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 21 नवंबर 2020 को विश्वकर्मा में परिवादी पंकज सिंह ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि 14 नवंबर 2020 को मिलन सिनेमा के पास दिल्ली बाईपास के नजदीक लगी टावर आईडी हैं। वहां से चार आरआरएच किसी ने चोरी कर ली हैं। सूचना मिली है कि झोटवाड़ा क्षेत्र में लगे टावरों पर चोरी करते हुए पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ा हैं। इस मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरु की गई। पुलिस ने पूर्व में बालअपचारी को निरुद्ध और आरोपी चैन सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अन्य यशपाल सिंह और अरुण चौहान घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 9 महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस अब उनसे अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

Published on:
30 Jul 2021 11:00 pm
Also Read
View All