जयपुर

ukraine russia news : जानिए, आखिर क्यों अपने ही देश के बच्चों को पुतिन ने करवाया गिरफ्तार

ukraine russia news : प्राइमरी स्कूल के बच्चे हैं सलाखों के पीछे, ऐसा हो रहा मासूमों का हाल

2 min read
Mar 02, 2022
ukraine russia news : जानिए, आखिर क्यों अपने ही देश के बच्चों को पुतिन ने डाला जेल में

ukraine russia news

- युद्ध का विरोध करने के लिए माता-पिता के साथ मार्च में शामिल हुए थे बच्चे
- संदेश दे रहे हैं, युद्ध की आग नहीं फूल बिखेरें

जयपुर। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग की रफ्तार बढ़ा दी है। वहीं यूक्रेन के आम नागरिकों की हिम्मत और देशभक्ति देख दुनिया इस छोटे से देश का जज्बा देखकर हैरान है। दूसरी ओर रूस के आम नागरिक भी इस युद्ध के विरोध में हैं। जी हां, यूक्रेन पर हमला करके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने देश में भी विरोध का सामना कर रहे हैं। रूसी नागरिक जगह-जगह मार्च निकाल कर युद्ध रोकने की मांग कर रहे हैं। हाथों में फूल और युद्ध विरोम की तख्तियां लेकर ये लोग लगातार शांति प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों से बौखलाए पुतिन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे डाले हैं। इसी के तहत रूस की राजधानी मास्को में बीते दिन निकाली गई रैली में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान मास्को पुलिस ने मार्च में फूल और तख्तियां लेकर शामिल छोटे बच्चों तक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बच्चों को उठाकर थाने ले गई और बैरक में बंद कर दिया। अपने साथ हुई इस कार्रवाई से बच्चे इतना डर गए कि उनके चेहरे उदास हो गए। कुछ बच्चे तो हाथों से फूल और तख्तियां छोड़ना ही भूल गए और उसके साथ ही पुलिस स्टेशन में घंटों बैठे रहे। मास्को में विपक्षी राजनेता इल्या याशिन ने इन बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इल्या ने पोस्ट में लिखा, कुछ भी असाधारण नहीं: युद्ध-विरोधी पोस्टर लिए बच्चे। यह पुतिन का रूस है, दोस्तों। तुम यहां रहते हो। बताया जा रहा है कि ये बच्चे यूक्रेन दूतावास पर अपने माता-पिता के साथ फूल चढ़ाने जा रहे थे। बच्चों के साथ रूसी पुलिस के इस व्यवहार की हर कोई आलोचना कर रहा है।

पुतिन को पता नहीं है कि क्या होने वाला है : बाइडेन

उधर, रूस को लेकर अब अमरीका ने भी कड़ा रुख अपनाया है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पुतिन को यूक्रेन में साहस की वो दीवार मिली है, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं था। वो अकेले पड़ गए हैं। अब पुतिन को पता चलेगा कि उनके साथ क्या होने वाला है। बाइडेन ने यूक्रेन के साथ पूरी प्रतिबद्धता जताई है। बाइडेन ने कहा कि कई देश यूक्रेन के समर्थन में आए हैं। रूस की अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है। रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए बाइडेन ने कहा कि रूसी विमानों के लिए हमारे एयरस्पेस बंद हो चुके हैं।

Published on:
02 Mar 2022 02:43 pm
Also Read
View All