जयपुर

चाकू दिखाकर चाचा ने भतीजी से किया बलात्कार

दौसा जिले के एक थाना इलाका निवासी युवती ने रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी के खिलाफ चाकू दिखाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पीडि़ता के पिता की मौसी का लड़का है।

2 min read
Jun 08, 2022
चाकू दिखाकर चाचा ने भतीजी से किया बलात्कार

जयपुर। दौसा जिले के एक थाना इलाका निवासी युवती ने रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी के खिलाफ चाकू दिखाकर बलात्कार (Rape in dausa) करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पीडि़ता के पिता की मौसी का लड़का है। पुलिस का कहना है कि आरोपी आदतन अपराधी है, उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार युवती ने मामला दर्ज कराया है कि 3 जून को रात 9 बजे वह खेत में शौच करने गई थी, तभी आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और डरा धमकाकर बलात्कार किया। आरोपी ने पीडि़ता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे में पीडि़ता सहम गई। 6 जून को दोपहर बाद 4 बजे आरोपी ने फिर धमकाते हुए उसके साथ बलात्कार का दबाव बनाते हुए कहा कि 'मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता मैंने मजिस्ट्रेट के घर चोरी की तब भी मेरा कुछ नहीं बिगड़ा अब तू क्या बिगाड़ लेगी'। इस दौरान युवती की मां ने पहुंचकर उसे बचा लिया। बाद में आरोपी मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया।

घर में आगजनी व तोडफ़ोड़
युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह मां-बाप के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने में आई तो पीछे से आरोपी ने घर में आग लगा दी। जरूरी दस्तावेज, कपड़े व अन्य सामान जल गया। साथ ही घर में तोडफ़ोड़ कर सामान को बाहर भी फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल मुआयना कराकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी आदतन अपराधी है, उसकी तलाश की जा रही है। घर में कुछ कागजात जले हुए मिले हैं।

पत्नी और दो बेटियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
कोटड़ा (उदयपुर). शराब के नशे में पत्नी और दो बेटियों की सिर में पत्थर मारकर हत्या करने के के आरोपी उपली सुबरी निवासी पोपट पुत्र शांता गमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पोपट ने पत्नी पर दूसरे युवक से अवैध संबंधों आरोप लगाया। इसी को लेकर उसने हत्या की बात कबूली। जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में अभियुक्त पोपट ने खुद की पत्नी और दो मासूम बेटियों की रात को सोते समय सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो जंगल में भाग गया था। जिसे पुलिस ने मंगलवार को जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
08 Jun 2022 12:07 am
Also Read
View All