जयपुर

युनिजा ग्रुप ने लॉन्च किया नया समाधान

जीएमपी सर्टिफिकेशन मिला

less than 1 minute read
Oct 07, 2021
युनिजा ग्रुप ने लॉन्च किया नया समाधान

अहमदाबाद. युनिजा हेल्थकेयर ने भारतीय बाजार में विटिलिगो के प्रबन्धन के लिए एक आधुनिक उपचार लॉन्च किया है। कंपनी ने कनाडा की कंपनी-ल्युकास मेयेर कॉस्मेटिक्स एवं भारतीय कंपनी एमविगोर ओर्गेनिक्स के साथ साझेदारी में एक लोशन-विटेलस का लॉन्च किया है। हाल ही में कंपनी को इसके कादी प्लांट के लिए डब्ल्यूएचओ जीएमपी सर्टिफिकेशन मिला था। विटेलस ग्रेवर्स, मेलीटेन, जीएल 200 और ईयूके -134 का अनूठा संयोजन है, जो विटिलिगो के प्रबन्धन के लिए आधुनिक समाधान है। विटेलस लोशन एक 3-इन-1 सोल्यूशन है, जो मेलामाईन के विकास में मदद करता है, त्वचा के पिगमेन्टेशन, हेयर फॉलिकल पिगमेन्टेशन पर काम करता है और साथ ही एक सुपर एंटीऑक्सीडेन्ट भी है। ग्रेवर्स मेलानोजेनेसिस और पिगमेन्टेशन को बढ़ाता है तथा ऑक्सीडेटिव स्टै्रस को कम करता है। इस अवसर पर श्रीकांथ शेशाद्री, सीईओ युनिजा हेल्थकेयर ने कहा, 'विटेलस का लॉन्च भारतीय बाजार में विश्वस्तरीय सर्वश्रेष्ठ हेल्थकेयर प्रोडक्ट पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी ने धीरे-धीरे अपने उत्पादों की रेंज को 80 एसकेयू तक विस्तार कर लिया है और पहले साल में रु 25 करोड़ की बिक्री दर्ज की है।

Published on:
07 Oct 2021 12:54 am
Also Read
View All