जयपुर

देखिए उन्नाव रेप केस की पूरी कहानी

सड़क हादसे में नया खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट करने वाला ट्रक समाजवादी पार्टी नेता नंदू पाल के बड़े भाई देवेंद्र पाल का है
less than 1 minute read
Jul 30, 2019
unnao rape case victim
देखिए उन्नाव रेप केस की पूरी कहानी

एक 17 साल की लड़की सत्ताधारी दल के नेता पर रेप का आरोप लगाती है. फिर गायब हो जाती है. एक्शन न होने पर वो CM आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश करती है. फिर नेता का भाई लड़की के पिता को पीटता है. पुलिस लड़की के पिता को ही गिरफ्तार करती है. और फिर उनकी मौत हो जाती है. मामले में एक गवाह की भी संदिग्ध हालत में मौत होती है. 2 साल बाद युवती की कार को ट्रक कुचल देता है. उसकी मौसी और चाची की मौत होती है. लग सकता है कि ऐसा तो फिल्मों में होता है, लेकिन ये सच में हुआ है उत्तम प्रदेश, उत्तर प्रदेश में...

सड़क हादसे में नया खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट करने वाला ट्रक समाजवादी पार्टी नेता नंदू पाल के बड़े भाई देवेंद्र पाल का है. हादसे के बाद फतेहपुर के जेल रोड पर देवेंद्र पाल के मकान में ताला बंद है. बताया जा रहा है कि देवेंद्र पाल ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तोर गांव के रहने वाले हैं. उनकी तलाश शुरू हो गई है. बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई मनोज सेंगर और आठ अन्य के खिलाफ सड़क दुर्घटना के एक मामले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की

Published on:
30 Jul 2019 11:23 am