जयपुर

‘मां’ विजयाराजे की जयंती पर ‘बेटी’ वसुंधरा राजे ने किया याद, जानें क्या कह डाली बड़ी बात

पूर्व राजमाता दिवंगत विजयाराजे सिंधिया की जयंती आज, पीएम नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेता दे रहे श्रद्धांजली, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी किया मां को याद, ट्वीट सन्देश जारी कर दी श्रद्धांजली- किया नमन, लिखा, 'राजमाता के सिद्धांत सदैव करते रहेंगे हमारा मार्गदर्शन'  
less than 1 minute read
Oct 12, 2021
Vijayaraje Birth Anniversary Daughter Vasundhara Raje remembers mother

जयपुर।

पूर्व राजमाता दिवंगत विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर आज उन्हें याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।

इधर पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुत्री व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अपनी मां की जयन्ती पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट सन्देश जारी किए हैं। राजे ने अपनी मां को अपना आदर्श और प्रेरणा स्रोत बताया है। उन्होंने मां को नमन करते हुए लिखा, 'भारतीय संस्कृति व संस्कारों की मर्यादा बनाए रखते हुए राजपथ से निकलकर लोकपथ का दामन थामने वाली राजमाता के सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।'

राजे ने एक अन्य ट्वीट संदेश में लिखा, 'अम्मा महाराज का जीवन सदैव अपने लक्ष्यों को समर्पित रहा तथा उनके द्वारा छोड़े हुए सिद्धांतों को आज पूरा समाज अपना रहा है। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत चाहे एकता यात्रा हो, आपातकाल का संघर्ष हो, तिहाड़ जेल का अनुभव हो या फिर जनसंघ की विचारधारा का विस्तार हो। उन्होंने केवल अपनी कोख से जन्मे बेटे-बेटियों को ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण संगठन को अपना परिवार माना।'

राजे ने अपील करते हुए एक अन्य संदेश में लिखा, 'आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, सुरक्षित एवं समृद्ध भारत का निर्माण करें तथा राजमाता जी के आशीर्वाद से सभ्य समाज के उनके सपनों को साकार करें।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।

Published on:
12 Oct 2021 10:41 am