
मानपुर. क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पीलोड़ी, खेड़ला, हींगी सहित आसपास के गांवों के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं में शामिल संदिग्धों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि खेड़ला गांव में सोमवार रात एक संदिग्ध कार में चार-पांच लोग पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार कार सवार दो संदिग्ध डेयरी में घुसने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों को भनक लगने पर वे कार से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन संदिग्ध पीलोड़ी, हींगी और हींगवा होते हुए तेज गति से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी चोरी और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से पूर्व की घटनाओं की जांच, संदिग्धों का पता लगाने और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अपराधों पर जल्द अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा।
-
फोटो कैप्शन : एमएन1208सीए मानपुर - चोरी की घटनाओं को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।