जयपुर

Rajasthan Weather : राजस्थान में एक तरफ बारिश, दूसरी तरफ लू..जयपुर सहित 15 जिलों में आज आंधी-बारिश का Alert, वहीं इन जिलों में लू की चेतावनी

राजस्थान में नौतपा का आज दूसरा दिन है। इस बीच मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं कई जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

2 min read
May 26, 2025
पत्रिका फोटो....

जयपुर। राजस्थान में नौतपा का आज दूसरा दिन है। इस बीच मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं कई जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में आज 15 जिलों में आंधी—बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें

राजधानी जयपुर सहित 9 जिलों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दोसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें

6 जिलों में लू के साथ आंधी बारिश की चेतावनी..

मौसम विभाग की ओर से बारां, बूंदी, कोटा, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ जिलों में भी आंधी और बारिश के साथ-साथ लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

चार जिलों में सिर्फ लू का अलर्ट…

राज्य के पश्चिमी हिस्सों जोधपुर और जालौर में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जैसलमेर और बाड़मेर में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में दिन और रात के तापमान में उछाल की चेतावनी दी है।

इन जिलों में 43 डिग्री पार पारा…

भीलवाड़ा, कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और चूरू जैसे जिलों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया है। लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान..

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 38.8 डिग्री, अलवर 34.2 डिग्री, जयपुर में 39.1 डिग्री, सीकर में 38.5 डिग्री, कोटा में 43.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 41.9 डिग्री, बाड़मेर में 43.8 डिग्री, जैसलमेर में 43.4 डिग्री, जोधपुर में 42.3 डिग्री, बीकानेर में 42.0 डिग्री, चूरू में 35.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 37.2 डिग्री और माउंट आबू में 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

इस सप्ताह यह रहेगी मौसम की स्थिति…

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। जिसकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू और हनुमानगढ़ में अगले दो दिनों तक हीटवेव और अत्यधिक गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि आगामी सप्ताह में राजधानी जयपुर समेत कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आने और लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Published on:
26 May 2025 10:07 am
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Thar Desert: अरावली में 12 दरारों से खिसक रहा रेगिस्तान, राजस्थान की स्थिति चिंताजनक; जयपुर के लिए भी खतरा

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

अगली खबर