जयपुर

Rajasthan Weather : राजस्थान का यह शहर गरमाया, तापमान पहुंच गया 32.9 डिग्री सेल्सियस, मौसम को लेकर आई ये बड़ी खबर…

Weather News : राजस्थान के इस शहर का तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 min read
• •
Feb 11, 2025
Weather Update: फरवरी के पहले हफ्ते में ही टूटा गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 35 डिग्री पार

जयपुर। प्रदेश में मौसम में बदलाव हो रहा है। सर्दी धीरे-धीरे विदा हो रही है, लेकिन इसकी रफ्तार इतनी धीमी है कि रात के तापमान में अब भी ठंड का असर बना हुआ है। उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में आने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन के समय तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है। सोमवार को सबसे गर्म शहर बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर के संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे रात के समय ठंड का असर अभी भी जारी है।

न्यूनतम तापमान की स्थिति ..

बीते 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही. फतेहपुर 8 डिग्री, सीकर में 9.5 डिग्री, जयपुर में 13.1 डिग्री, दौसा7.9 डिग्री, कोटा में 10.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.2 डिग्री, बाड़मेर में 13.4डिग्री, जैसलमेर में 14.2डिग्री, जोधपुर में 12.0 डिग्री, बीकानेर में 12.3 डिग्री, चूरू में10.3डिग्री और श्रीगंगानगर में 9.8 डिग्री और माउंट आबू में 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट..

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं का दौर खत्म हो गया है। इसके चलते पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और इस सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है और कहा है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे हल्की ठंड बरकरार रहेगी। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

Updated on:
11 Feb 2025 11:30 am
Published on:
11 Feb 2025 11:30 am