19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Election: कहीं मंत्री की पत्नी तो कहीं MLA के बेटे ने ठोकी ताल, पंचायत चुनाव में इन नेताओं ने अपनों पर लगाया दांव

Rajasthan Panchayat Election 2026: नेताओं ने गांवों की सरकार में सियासी प्रभाव बढ़ाने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों को भी मैदान में उतार दिया है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर में परिवार की दोहरी दावेदारी के जरिए चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।
2 min read
Google source verification
Pushkar Lal Dangi-Jhabar Singh Kharra

पुष्कर लाल डांगी-झाबर सिंह खर्रा। फोटो: पत्रिका

जयपुर। नेताओं ने गांवों की सरकार में सियासी प्रभाव बढ़ाने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों को भी मैदान में उतार दिया है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर में परिवार की दोहरी दावेदारी के जरिए चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। उनकी पत्नी शांति देवी भाजपा से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रही है, जबकि उनके बेटे अजय खर्रा भी भाजपा से मैदान में है। उनका एक बेटा निर्दलीय के रूप में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रहा है।

वहीं, नागौर जिला परिषद के वार्ड 15 से पूर्व विधायक सुखाराम नेतड़िया भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उदयपुर में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के पुत्र शांतिलाल जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं, जो जिला प्रमुख के भी दावेदार है।

जिला प्रमुख के दावेदार

नेता का नामप्रत्याशी का नाम व पार्टीरिश्ताक्षेत्र
डॉ. मंजू शर्मा बाघामार, मंत्रीश्वेता पंवार, भाजपाजेठ की बेटीनागौर
मंजू मेघवाल, पूर्व विधायकशंकरलाल, कांग्रेसजेठनागौर
मनोज बाटड़, जिलाध्यक्षगणपति, भाजपापत्नीसीकर
हरिराम रणवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चासुनिता रावणाछोटे भाई की पत्नीसीकर
अर्जुन बामनिया, विधायकविकास बामनिया, कांग्रेसबेटाबांसवाड़ा
भानुप्रताप सिंह, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्षनिकिता, कांग्रेसपत्नीकोटा
डॉ. बद्री गोचर, पूर्व जिला परिषद सदस्यरंजना गोचर, भाजपापत्नीकोटा
गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्रीसरिता चौहान, कांग्रेसपुत्रीबीकानेर
कालूलाल गुर्जर, पूर्व मंत्रीसरोज देवी गुर्जर, भाजपापत्नीभीलवाड़ा

प्रधान के दावेदार

नेता का नामप्रत्याशी का नाम व पार्टीरिश्ताक्षेत्र
हनुमान बेनीवाल, सांसददाखू देवी, आरएलपीबहननागौर
झाबर सिंह खर्रा, यूडीएच मंत्रीशांति देवी, भाजपापत्नीश्रीमाधोपुर
झाबर सिंह खर्राअजय खर्रा, भाजपापुत्रश्रीमाधोपुर
महादेव सिंह खंडेला, पूर्व केंद्रीय मंत्रीपार्वती, कांग्रेसपत्नीखंडेला
प्रेमसिंह बाजौर, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्षबाबूसिंह बाजौर, भाजपाभाईपिपराली
गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्रीगौरव चौहान, कांग्रेसपुत्रछत्तीसगढ़
शंकरलाल डेचा, विधायकशांति डेंडोर, भाजपापुत्रीसागवाड़ा
कनकमल कटारा, पूर्व सांसदवर्षा कटारा, भाजपापुत्रवधूसागवाड़ा
ताराचंद भगोरा, पूर्व सांसदमहेंद्र भगोरा, कांग्रेसपुत्रसीमलवाड़ा
माधवलाल वरहात, पूर्व जिला प्रमुखनीरूदेवी वरहात, भाजपापत्नीअहाड़ा
गोपीचंद मीणा, पूर्व विधायकजितेंद्र मीणा, भाजपापुत्रआसपुर

पूर्व विधायक भी जिला प्रमुख की दौड़ में

डूंगरपुर जिले में पूर्व विधायक अनिता कटारा जिला परिषद सदस्य चुनाव लड़ रही हैं और जिला प्रमुख की दावेदार हैं। वे पूर्व मंत्री कनकमल कटारा की पुत्रवधू भी हैं। भाजपा से पूर्व विधायक देवेन्द्र कटारा भी इसी दौड़ में हैं। पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं और जिला प्रमुख की कुर्सी पर उनकी नजर है। डूंगरपुर जिले के बीएपी जिलाध्यक्ष प्रसून मसार भी जिला प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।