जयपुर

मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन प्रदेश में सर्द हवा और कोहरा…फिर इन जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

Weather Alert For Rajasthan : जयपुर। प्रदेश में दिन और रात को सर्दी सता रही है। कोहरे के साथ सर्द हवा ने ठिठुुरन बढ़ा दी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आ रही है। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 0 डिग्री माउंट आबू में दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में एक और फतेहपुर में 2.8 डिग्री दर्ज रात का पारा दर्ज किया गया।
2 min read
Jan 04, 2024
Weather Alert For Rajasthan
मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन प्रदेश में सर्द हवा और कोहरा...फिर इन जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

Weather Alert For Rajasthan : जयपुर। प्रदेश में दिन और रात को सर्दी सता रही है। कोहरे के साथ सर्द हवा ने ठिठुुरन बढ़ा दी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आ रही है। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 0 डिग्री माउंट आबू में दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में एक और फतेहपुर में 2.8 डिग्री दर्ज रात का पारा दर्ज किया गया। इधर, गुरुवार को अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनं, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीत दिन दर्ज किया गया। सीकर में शीतलहर चली। सवाईमाधोपुर दिन में ठंडा रहा।

यहां दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर ने शुक्रवार को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इधर, सर्दी को देखते हुए जयपुर और अजमेर में कलक्टर ने आठवींं कक्षा तक के विद्यार्थियों के 13 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिए हैं। झालावाड़ जिले में भी 8वीं तक के बच्चों का अवकाश 8 जनवरी तक बढ़ाया है। शिक्षा विभाग की ओर से पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित है।

सात को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में तीन दिन तक घने कोहरे और अतिशीत दिन रहने की संभावना बनी रहेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। सात जनवरी को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और 8 व 9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ट्रेन और हवाई सेवा लगातार प्रभावित
कोहरे के कारण ट्रेन और हवाई सेवा लगातार प्रभावित हो रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को जयपुर जंक्शन स्टेशन पर जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस ट्रेन 9 घंटे 27 मिनट देरी व अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे 30 मिनट, शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे 19 मिनट, आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे 36 मिनट, अजमेर-आगरा फोर्ट ट्रेन 1 घंटे 27 मिनट, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन 1 घंटे 24 मिनट, खजुराहो-उदयपुर ट्रेन 1 घंटे 21 मिनट की देरी से जयपुर जंक्शन पहुंची। इधर, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही हाल दिखा। सुबह पौने सात बजे उदयपुर जाने वाली फ्लाइट का संचालन लगातार तीसरे दिन भी रद्द रहा। उसके अलावा भोपाल,अहमदाबाद, वाराणसी समेत कई शहरों की आधा दर्जन फ्लाइट भी देरी से रवाना हुई।

Published on:
04 Jan 2024 11:27 pm