जयपुर

Weather Alert 12 August: राजस्थान के इन 3 जिलों में अभी-अभी आया बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटे में बारिश की संभावना

Monsoon Update: मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे यलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के अनुसार अलवर, भरतपुर व सवाईमाधोपुर जिले व आस-पास के क्षेत्र में अगले तीन घंटे में बारिश की चेतावनी दी है।
2 min read
Aug 12, 2025
IMD heavy rain warning

Rain Forecast Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में अब धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। इधर मौसम विभाग ने अभी-अभी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के तीन जिलों में अगले 180 मिनट में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे यलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के अनुसार अलवर, भरतपुर व सवाईमाधोपुर जिले व आस-पास के क्षेत्र में अगले तीन घंटे में बारिश की चेतावनी दी है।

बारिश नहीं होने के कारण 17 दिन बाद बीसलपुर बांध का खुला है मात्र एक गेट

जयपुर। बीसलपुर बांध से एक बड़ी खबर आ रही है। बीसलपुर बांध के सभी गेट अब धीरे-धीरे बंद हो जा रहे हैं। एक मात्र खुले गेट की हाइट भी अब घटा दी है। अब यह गेट केवल नाम मात्र का ही खुला है। इस गेट को 0.10 मीटर की हाइट से खोलकर छह सौ क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

राजस्थान में इन 2 संभागों में 16 अगस्त को भारी बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। लेकिन अब बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने वाला है। मौसम विभाग ने अब 16 अगस्त को राजस्थान के दो संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह का बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 16 अगस्त को उदयपुर व कोटा संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

जयपुर के आसमान में छाए बादल। फोटो पत्रिका।
Updated on:
12 Aug 2025 03:11 pm
Published on:
12 Aug 2025 02:49 pm