जयपुर

Weather forecast: मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट, अगले तीन घंटे में इन जिलों में होगी भारी बारिश

Weather forecast राजस्थान में मानसून सक्रिय है जिसके कारण मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा।

less than 1 minute read
Jul 16, 2023
up_weather_news_today.jpg
यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Weather forecast राजस्थान में मानसून सक्रिय है जिसके कारण मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है जिसमें अगले तीन घंटे में राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश होगी।

IMD ने जारी किया Orange Alert
मौसम विभाग के अनुसार हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, बारां, कोटा, बूंदी, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चूरू, उदयपुर जिलों में आरेंज अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर एक या दो तेज वर्षा के दौर होने की भी संभावना है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा चल सकती है। तेज आंधी से कमजोर कच्चे घरों की दीवारें गिर सकती हैं। साथ ही बिजली की लाइनें, पेड़ों आदि को नुकसान हो सकता हैं । कहीं-कहीं पर पर जल भराव भी हो सकता है।

IMD ने जारी किया Yellow Alert
वहीं प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझनू चूरू, अजमेर, नागौर, बीकानेर जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। तेज आंधी से कमजोर कच्चे घरों की दीवारें गिर सकती हैं। साथ ही बिजली की लाइनें, पेड़ों आदि को नुकसान हो सकता हैं । कहीं-कहीं पर पर जल भराव भी हो सकता है।

Published on:
16 Jul 2023 04:31 pm