8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: मौसम विभाग का Orange अलर्ट, 11 जिलों में 24 घंटे तूफानी बारिश

Weather Forecast Update : राजस्थान में मौसम ने फिर से करवट ली है। पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। मानसूनी बारिश के कारण मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने डबल अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 16 Jul 2023, 3:51 PM IST

Weather Rajasthan

Weather Rajasthan


Weather Forecast Update : राजस्थान में मौसम ने फिर से करवट ली है। पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। मानसूनी बारिश के कारण मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने डबल अलर्ट जारी किया है। इसके अंतर्गत 11 जिलों के लिए आरेंज और 27 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में मौसम विभाग ने दोनों अलर्ट जारी किए हैं। बारिश का यह दौर अब एक सप्ताह तक चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, दो चक्रवात टकराने पर IMD ने दी चेतावनी

Orange Alert: जयपुर मौसम केंद्र ने हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, बारां, कोटा, बूंदी, करौली, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, चूरू, उदयपुर में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और आकाशीय बिजली भी गिरेगी। मौसम विभाग ने तेज हवा की संभावना व्यक्त की है। यहां अपेक्षित हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। विभाग की सलाह है कि इस दौरा इलेक्ट्रानिक उपकरण के प्लग निकाल दें और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

यह भी पढ़ें : मानसूनी द्रोणिका के कारण आज 31 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Yellow Alert: मौसम केंद्र ने प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, अजमेर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर जिलों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण ना लेवें, मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।