8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: अगले 24 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, दो चक्रवात टकराने पर IMD ने दी चेतावनी

Weather Alert : राजस्थान में 16 जुलाई से मानसून का नया तंत्र सक्रिय होने जा रहे है। ऐसे में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने जा रही है। मानसून का नया स्पेल 25 जुलाई तक असरदार रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 15 Jul 2023, 8:21 PM IST

Monsoon Forecast IMD Heavy Rain Alert 16 July For 24 Hours Weather Update

Weather Alert: राजस्थान में 16 जुलाई से मानसून का नया तंत्र सक्रिय होने जा रहे है। ऐसे में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने जा रही है। मानसून का नया स्पेल 25 जुलाई तक असरदार रहेगा। मानसूनी बारिश के इस नए चरण का असर 16 जुलाई से दिखना शुरू हो जाएगा। 17 जुलाई से बारिश की गति और बढ़ सकती है।

मौसम में बदलाव शनिवार से ही शुरू हो गया। उमस के बाद शाम को अचानक मौसम ने पलटा खाया और झमाझम बरसात हुई। टोंक शहर में यूं तो सुबह से ही बादल छाए रहे लेकिन शाम 7 बजे झमाझम बरसात हुई। करीब 15 मिनट तक रुक-रुक की कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात होती रही। देर रात राजधानी जयपुर का मौसम भी सुहाना हो गया।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय मानसूनी द्रोणिका गंगानगर, हिसार, अलीगढ़, उरई, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा और दक्षिण पूर्व से लेकर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में 900 मीटर की ऊंचाई से गुजर रही है। इसके साथ ही दक्षिण उत्तर प्रदेश में डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवात भी बना हुआ है। इसके अलावा एक और हरियाणा और उसके पड़ोसी इलाकों में मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें :मानसूनी द्रोणिका के कारण आज 31 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Rajasthan heavy rain Alert ये है पूर्वानुमान :

16 जुलाई-पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर के कुछ स्थानों पर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

17 जुलाई-पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर के अनेक स्थानों में और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में कहीं-कहीं स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

18 जुलाई-पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर के अधिकांश स्थानों में और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

19 जुलाई-पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

20 जुलाई-पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर के अनेक स्थानों पर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

21 जुलाई-पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर के अनेक स्थानों और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के कुछ स्थानों वर्षा होने की संभावना है।