जयपुर

पारा आंशिक उछला… सर्दी के तीखे तेवर बरकरार

शेखावाटी अंचल में रात में पारा औसत से कम, हाड़कंपाने वाली सर्दी का रहा जोर, जयपुर में बीती रात पारा स्थिर, सर्द मौसम का अहसास
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2023, 9:50 AM IST
weather_1nov.png
Rajasthan wether: शेखावाटी अंचल में सर्दी ने छुड़ाई कंपकपी

जयपुर। प्रदेश में बीते 24 घंटे में पारे में रहे उतार चढ़ाव के बावजूद सर्दी तीखे तेवर दिखा रही है। शेखावाटी अंचल में बीती रात पारे में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हुई लेकिन हाड़कंपाने वाली सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की फिलहाल संभावना नहीं है। वहीं दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव फिलहाल जारी रहेगा।

सिरोही से सीकर ज्यादा सर्द

बीती रात शेखावाटी अंचल में सीकर जिला 9.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। जबकि सिरोही जिले में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। चूरू 11, पिलानी 11.1, डबोक 11.4, भीलवाड़ा 11.8, अलवर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धौलपुर 13.1, कोटा 13.2, श्रीगंगानगर 13.5, जैसलमेर 13.9, और करौली में बीती रात पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में बीती रात पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी बीती रात तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज किया गया।

उत्तरी सर्द हवा ने बढ़ाई सर्दी

प्रदेश के मैदानी इलाकों तक पहुंची उत्तरी सर्द हवाओं के असर से बीते दिनों पारे में गिरावट दर्ज होने लगी है। शेखावाटी अंचल में जहां दिन और रात में पारा औसत से कम रहा वहीं हाड़ौती अंचल में अब भी सामान्य से अधिक तापमान रहने पर मौसम में गर्माहट बरकरार है। मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर और जोधपुर में पारा सामान्य रहने और उदयपुर में पारा सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Updated on:
17 Nov 2023, 9:50 AM IST
Published on: