जयपुर

Weather News : राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, माउंट आबू शून्य पर, इन चार जिलों में अलर्ट

Weather News : राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को प्रदेश में चार जिलों अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू में शीतलहर चली।
less than 1 minute read
Jan 14, 2024
weather_news_1.jpg

weather news : जयपुर। राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को प्रदेश में चार जिलों अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू में शीतलहर चली। इससे रात के पारे में तापमान में गिरावट हुई। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अलवर में 4.4, पिलानी में 3 और चूरू में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार को भी अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

सुबह-शाम सर्दी, दिन में चुभने लगी धूप
हाड़ौती अंचल में रविवार को मौसम में बदलाव रहा। कोटा शहर में सुबह-शाम ही सर्दी का असर रहा। दिन में हल्के बादल छाए रहे। धूप खिली। इससे सर्दी का अहसास नहीं हुआ। बारां जिले में शनिवार रात से ही सर्दी का असर कुछ कम हो गया। इसके चलते रविवार को लोगों को शीतलहर, कोहरे और पाले के ट्रिपल अटैक से राहत मिली। झालावाड़ जिले में सर्द हवा का दौर थमते ही दो दिन से मौसम में बदलाव आ गया है। बादलों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। शहर में तेज धूप ने सर्दी से कुछ राहत दी। शाम को सर्दी तेज रही। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। बूंदी जिले में भी सुबह-शाम सर्दी रही।

इन जगहों पर न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
माउंट आबू : 0
अलवर : 4.4
पिलानी : 3
चूरू : 4.2
गंगानगर : 5.3
संगरिया : 5.6
सिरोही : 6.1
फतेहपुर : 6.0
करौली : 6.2
वनस्थली : 6.7
जैसलमेर : 6.5

Updated on:
14 Jan 2024 08:36 pm
Published on:
14 Jan 2024 08:36 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार