जयपुर

Weather News : नए पश्चिमी विक्षोभ का राजस्थान में होगा असर! आज इन 7 जिलों में अलर्ट जारी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather News : प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम केन्द्र जयपुर ने मंगलवार को सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Jan 16, 2024
weather_alert_.jpg
Cold waves and dense fog in Rajasthan

weather news : प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम केन्द्र जयपुर ने मंगलवार को सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसमें अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर शामिल हैं। वहीं सोमवार को अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं समेत कई क्षेत्रों में शीतलहर का असर देखने को मिला। माउंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में रात का पारा 0.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई शहरों में रात का पारा पांच डिग्री और इससे कम दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, एक नया पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से पश्चिमी हिमालय की वादियों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन उसका प्रभाव प्रदेश व पश्चिमी राजस्थान पर नहीं रहेगा।

प्रदेश में कई जगह छा सकता है कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन में कई जगह पर कोहरा छा सकता है। पूर्वी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर में शीत लहर चने के साथ कोहरा छा सकता है। वहीं पाली, जालोर, सिरोही सहित अन्य पश्चिमी राजस्थान के शहरों में कोहरा छाने की संभावना नहीं है।

कहां कितना तापमान
माउंट आबू : माइनस 2.5
अलवर : 4
पिलानी : 2.5
सीकर : 3
चूरू : 2.9
श्री गंगानगर : 5
संगरिया : 4.3
फतेहपुर : 0.4
करौली : 4

Published on:
16 Jan 2024 08:09 am
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार