Rain Alert Rajasthan: विभाग के अनुसार दौसा, भरतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan weather update: जयपुर। मौसम विभाग ने तत्काल चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन घंटों के दौरान मौसम में अचानक बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार दौसा, भरतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं जयपुर, अलवर, टोंक और करौली जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की गई है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने और खुले स्थानों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।
यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हो रहा है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने और मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने की अपील की है।
जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 23 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बैक-टू-बैक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। विशेष रूप से 26 और 27 मार्च को पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके साथ ही 28 से 31 मार्च के बीच एक नया और अपेक्षाकृत मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर आंधी और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।