23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RGHS Scheme: 25 मार्च से बंद हो सकती है फ्री दवा सुविधा, पेंशनर्स पर पड़ेगा बड़ा असर, RAHA ने दी चेतावनी

Rajasthan Government Health Scheme: राजस्थान में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अस्पतालों के संगठन राजस्थान एलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशंस ने भुगतान नहीं मिलने पर 25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद करने की चेतावनी दी है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan RGHS Update Sri Ganganagar district is also on audit team radar You surprised to know corruption methods

फाइल फोटो पत्रिका

RGHS Cashless Services Suspend Warning: राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम इस समय गंभीर भुगतान संकट से गुजर रही है। यह योजना राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को कैशलेस इलाज और दवाओं की सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन अब इससे जुड़े अस्पतालों और फार्मेसी इकाइयों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

अस्पतालों ने दी चेतावनी

योजना से जुड़े अस्पतालों और फार्मेसी संगठनों के समूह राजस्थान एलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशंस (राहा) ने आरोप लगाया है कि पिछले 7 से 9 महीनों से उनका भुगतान लंबित है। इसी के चलते उन्होंने चेतावनी दी है कि 25 मार्च से जयपुर में योजना के तहत चल रही ओपीडी फार्मेसी में कैशलेस दवाओं की सुविधा अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है।

मरीजों और पेंशनर्स पर असर

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन मरीजों पर पड़ेगा जो नियमित रूप से दवाओं पर निर्भर हैं। खासकर पेंशनर्स जो इस योजना के तहत मुफ्त या कैशलेस दवाओं का लाभ लेते हैं, उन्हें सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दवाओं की सुविधा बंद होने से उन्हें अपनी जेब से खर्च करना पड़ सकता है।

मजबूरी में उठाया कदम

राहा ने साफ किया है कि यह कदम किसी विरोध के रूप में नहीं, बल्कि मजबूरी में उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया, जिससे अस्पतालों और फार्मेसी इकाइयों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।

सरकार से की ये मांग

संस्था ने राज्य सरकार से लंबित भुगतान का जल्द निस्तारण करने और एक समयबद्ध भुगतान प्रणाली लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तो योजना को फिर से सुचारू रूप से चलाया जा सकता है और मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।