Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के कई जिलों में 13-14 फरवरी को मौसम बदलेगा।
weather update : मौसम लगातार बदल रहा है। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग का नया अपडेट है कि राजस्थान के कई जिलों में 13-14 फरवरी को मौसम बदलेगा। 13 फरवरी और 14 फरवरी इन 2 दिन एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से आंशिक बादल छाएंगे। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने राजस्थान के कई जिलों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है। वैसे तो मौजूदा वक्त में सूबे में सुबह और शाम सर्दी जोर पकड़ रही है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन माउंट आबू मेंं सबसे कम न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया। करौली में रात का पारा 3.6 डिग्री रहा। छह शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रेकॉर्ड किया गया।
एक सप्ताह मौसम रहेगा मुख्यतः शुष्क
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार रालस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। 13-14 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कहां - कितना तापमान
माउंट आबू - माइनस 2
करौली - 3.6
फतेहपुर - 4
बारां - 4.5
पिलानी - 4.5
सीकर - 4.5
अलवर - 5
चूरू - 5.7।
यह भी पढ़ें - Rajasthan News : नए जिले पर नया अपडेट, राजस्थान में 7 नए जिले हो सकते हैं रद्द!
यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का अलर्ट, आकाशीय बिजली व ओलावृष्टी संग 19 जिलों में होगी बारिश