जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, 7-9 जनवरी को होगी बारिश

Weather Update : मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार, राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके बाद राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना है।

2 min read
weather_alert_10.jpg
Weather Alert

Weather Update : राजस्थान में वर्ष 2024 जनवरी माह में सर्दी ने कहर बरपा रखा है। सूबे में घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ 7-8 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7-9 जनवरी के दौरान राजस्थान में कई जिलों में हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना है। इसके साथ मौसम विभाग का अपडेट है कि आने वाले 2 और दिन घने कोहरे व Cold Day जारी रहने की संभावना है। बुधवार को सीजन की पहली शीतलहर सीकर में चली। इसके अलावा अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सीकर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में कोल्ड डे घोषित किया गया।

माउंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। यहां रात का पारा माइनस दो डिग्री पर पहुंच गया। यहां पर इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को भी सीकर में Cold Day का अलर्ट जारी किया है। साथ ही श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, धौलपुर, भरतपुर, अलवर में Cold Day की संभावना जताई है।



जयपुर में गुरुवार को पड़ेगी कड़ाके की ठंडा

जयपुर में मौसम कैसा रहेगा तो मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी जयपुर में सर्द ठंडी हवाएं चल रही हैं। जनता कंपकंपा रही है। पूरी संभावना है कि आज देर रात ठंड और बढ़ जाएगी। बीते 24 घंटे में यानि की बुधवार को जयपुर में सीजन में भी सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का कोल्ड डे का अलर्ट, 24 घंटे में छाएगा कई जिलों में घना कोहरा और पड़ेगी कड़ाके ठंड

बारिश से होगा फसलों को फायदा

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 7 जनवरी बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जिलों में 7-9 जनवरी के दौरान राजस्थान में कई जिलों में हल्की बारिश/मावठ हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। तापमान गिरने के साथ नमी बढ़ने से फसलों को बहुत फायदा होगा।

राजस्थान के जिलों का तापमान देखें

माउंट आबू -
2
सीकर - 3.0
फतेहपुर - 3.7
सिरोही - 3.9
बीकानेर - 4.2
फलौदी - 4.4
करौली - 5.0
जैसलमेर - 5.3
चूरू - 5.4
पिलानी - 5.6
जयपुर - 5.7।

यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का ताजा अपडेट, इन जिलों में कड़ाके की ठंड से छूटेगी धूजणी

Updated on:
04 Jan 2024 05:03 pm
Published on:
04 Jan 2024 05:00 pm