जयपुर

Weather Update 23 June: जयपुर सहित 18 जिलों में भारी वर्षा और तेज़ हवाओं की चेतावनी, अलर्ट पर प्रशासन

Monsoon Alert : जयपुर सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी का ख़तरा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2025, 10:58 AM IST
जयपुर शहर में सोमवार को तेज बारिश् से जनजीवन प्रभावित रहा। फोटो-पत्रिका।
जयपुर शहर में सोमवार को तेज बारिश् से जनजीवन प्रभावित रहा। फोटो-पत्रिका।

Heavy Rain Rlert: जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने 23 जून को 10.30 बजे एक तात्कालिक चेतावनी जारी की है, जिसमें आगामी तीन घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है। चेतावनी दो श्रेणियों में दी गई है ऑरेंज और यलो।

ऑरेंज अलर्ट (Be Prepared):

जयपुर, जयपुर शहर, टोंक, सीकर, बारां, झालावाड़, नागौर, कोटा व सवाईमाधोपुर और जिलों में मौसम का अत्यधिक प्रभाव हो सकता है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, तेज़ गर्जना और बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही धूलभरी हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी गई है और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है।

यलो अलर्ट (Be Updated):

दूसरी ओर, चूरू, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं, बूंदी, पाली, राजसमंद, करौली, चित्तौड़गढ, और अन्य कुछ जिलों में मध्यम वर्षा और 20-30 किमी/घंटे की तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम की जानकारी लगातार लेते रहने की सलाह दी गई है।

सलाह और सावधानियां:

  • मेघगर्जन के समय खुले स्थानों से बचें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
  • बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में पेड़ या ऊँची संरचनाओं के नीचे खड़े न हों।
  • मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें और आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

इस चेतावनी के अधिक विवरण के लिए मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/jaipur पर विजिट करें।

Updated on:
23 Jun 2025, 10:58 AM IST
Published on: