जयपुर

Weather Update : राजस्थान में सबसे गरम रहा पिलानी, तापमान जानकर उड़ जाएंगे होश

Weather Update : राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। गरमी से लोगों के होश फाख्ता हैं। बीते 24 घंटे पहले राजस्थान में सबसे गरम शहर पिलानी रहा है। यहां का तापमान जानकर आपके उड़ जाएंगे होश।

less than 1 minute read
राजस्थान में सबसे गरम शहर पिलानी

Weather Update : राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। गरमी से लोगों के होश फाख्ता हैं। बीते 24 घंटे पहले राजस्थान में सबसे गरम शहर पिलानी रहा है। यहां का तापमान जानकर आपके उड़ जाएंगे होश। राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को एक बार फिर प्रदेश में हीटवेव के असर से अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा। सबसे अधिक दिन का तापमान पिलानी में 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बाड़मेर में 46.1, फलोदी में 46 और गंगानगर में 46.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। राज्य के 17 शहरों में दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक रेकॉर्ड किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार प्रदेश में हीटवेव का असर सप्ताह भर तक चलेगा। मंगलवार से तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

राजस्थान के शहरों का अधिकतम तापमान जानें

पिलानी : 46.6
गंगानगर : 46.3
बाड़मेर : 46.1
फलोदी : 46
धौलपुर : 45.9
कोटा : 45.8
फतेहपुर : 45.7
डूंगरपुर : 45.6
करौली : 45.6
चूरू : 45.5
संगरिया : 45.4
अंता : 45.3
अलवर : 44.8
बीकानेर : 44.8
जालोर : 44.7
वनस्थली : 44.2
जयपुर : 44.2।

यह भी पढ़ें -

Published on:
21 May 2024 08:20 am
Also Read
View All

अगली खबर