जयपुर

IMD Weather Alert: मौसम विभाग का डबल अलर्ट, तीन घंटे में होगी जोरदार बारिश

IMD Weather Alert: श्रीगंगानगर जिले में ठेठार गांव की रोही में बुधवार तड़के घग्घर डायवर्जन चैनल (जीडीसी) का बंधा टूटने से एक हजार बीघा में फसलें बाढ़ के पानी डूब गईं।

2 min read
Jul 27, 2023

जयपुर. IMD Weather Alert: श्रीगंगानगर जिले में ठेठार गांव की रोही में बुधवार तड़के घग्घर डायवर्जन चैनल (जीडीसी) का बंधा टूटने से एक हजार बीघा में फसलें बाढ़ के पानी डूब गईं। घग्घर पुलिया के नजदीक ठेठार रोही में बने घग्घर डायवर्जन चैनल (जीडीसी) में बुधवार तड़के करीब तीन बजे कटाव आ गया। इसी बीच मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी है.


ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जालोर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, अजमेर, जोधपुर नागौर बीकानेर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।इस दौरान में कहीं कहीं एक या दो तेज वर्षा के दौर होने की भी संभावना जताई है। विभाग की सलाह है कि इस दौरा इलेक्ट्रानिक उपकरण के प्लग निकाल दें और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।


येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, भीलवाड़ा पाली, झालावाड़, चित्त्तोड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर में हल्की बरसात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। जल भराव स्थान से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

यह भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी बना लो प्रेशर, यहां जमकर हुई बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
दो दिन और जारी रहेगा बरसात का दौर
मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। जिसके असर से दो दिन बरसात का दौर, जारी रहेगा। गुरुवार को दक्षिण- पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अधिकांश भागों में बारिश होगी। कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 28 जुलाई को भी भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है।

Published on:
27 Jul 2023 08:58 am
Also Read
View All