जयपुर

बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर की वीकली स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें रूट…

रेलवे की ओर से सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। रेलवे ने बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया है। इस ट्रेन के फिलहाल पांच फेरे निश्चित किए गए गए हैं।
less than 1 minute read
Dec 23, 2022
बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर की वीकली स्पेशल ट्रेन शुरू
बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर की वीकली स्पेशल ट्रेन शुरू

जयपुर। रेलवे की ओर से सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। रेलवे ने बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया है। इस ट्रेन के फिलहाल पांच फेरे निश्चित किए गए गए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04713, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 29 दिसंबर से 26 जनवरी तक बीकानेर से प्रत्येक गुरूवार को 15.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार को 13.40 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04714, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 दिसंबर से 27 जनवरी तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को 16.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शनिवार को 14.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनवाल, रानीवाडा, भीलडी, महेसाना, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Updated on:
23 Dec 2022 06:05 pm
Published on:
23 Dec 2022 06:05 pm