when holashtak starts in 2021 होलाष्टक 2021 holashtak 2021 in hindiholashtak meaning holashtak 2021 start date and time holashtak 2021 time holashtak 2021 gujarati Holika Dahan 28 March Holashtak Will Start From 21 March Holi 2021 Shubh Yoga On Holi 2021
जयपुर. फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है अर्थात यह उत्सव अब पास आ चुका है। इस बार 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद 29 मार्च को धुलेड़ी मनाई जाएगी यानि रंग—गुलाल लगाए जाएंगे। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। होलाष्टक के आठ दिनों में शुभ काम नहीं किए जाते। इस बार होलाष्टक 21 मार्च से 29 मार्च तक रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि इस साल होली पर अनेक शुभ योग बन रहे हैं। 28 मार्च को होलिका दहन के दिन रविवार को शाम 6 बजे तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और इसके बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। इन नक्षत्रों से मित्र और मानस नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। खास बात यह है कि इस साल होलिका दहन के समय भद्रा नहीं रहेगी।
होली से आठ दिन पहले यानि फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी से होलाष्टक प्रारंभ हो जाते हैं. मान्यता है कि हिरण्यकश्चप ने अपने पुत्र प्रहलाद को भगवान विष्णु की भक्ति से रोकने के लिए होलिका दहन के पहले इन आठ दिनों के दौरान कठोर यातनाएं दी थीं। प्रहलाद की दी गई इन यंत्रणाओं की अवधि होने के कारण से होलाष्टक को अशुभ माना जाता है। होलाष्टक में अपने इष्ट देव की आराधना शुभ होती है।